Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चलती मेट्रो में पहले पूछा पता, फिर महिला से की अश्लील हरकत; पुलिस ने सिरफिरे को धर दबोचा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:29 PM (IST)

    नोएडा में एक महिला को मेट्रो में सफर करते समय एक सिरफिरे व्यक्ति ने अश्लील हरकत का शिकार बनाया। आरोपी ने पहले पता पूछा और फिर महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर यात्रियों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    एक महिला को मेट्रो में सफर करते समय एक सिरफिरे व्यक्ति ने अश्लील हरकत का शिकार बनाया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नोएडा। मेट्रो में सफर के दौरान एक कामकाजी महिला को एक सिरफिरे की अश्लील हरकत का सामना करना पड़ा। पहले तो सिरफिरे ने अगले मेट्रो स्टेशन के बारे में जानकारी मांगी। फिर महिला के पीछे खड़े होकर अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला जब असहज महसूस करने लगी तो उसने विरोध किया और सिरफिरे की करतूत सार्वजनिक हो गई। यात्रियों की मदद से महिला ने सिरफिरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर 20 थाने में यौन उत्पीड़न और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव निवासी महिला गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी के दफ्तर में काम करती है। 26 अगस्त की शाम वह गुरुग्राम से मेट्रो से घर आ रही थी। रास्ते में सेक्टर 15 में मेट्रो के अंदर एक व्यक्ति ने आवाज लगाई और महिला से सेक्टर 18 में उतरने के बारे में पूछा।

    इसी दौरान वह व्यक्ति महिला के पीछे खड़ा हो गया। उस व्यक्ति ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं और महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो मनचला उसके साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दिया।

    महिला ने तुरंत विरोध किया और शोर मचाकर यात्रियों की मदद से मनचले को पकड़ लिया। मौके पर पुलिस बुलाई गई। महिला ने सेक्टर 20 थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपी की पहचान सेक्टर 99 निवासी शिवकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    कैमरों से लैस मेट्रो को सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस तरह की हरकत ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर।

    हालांकि, पहले भी युवक-युवतियों द्वारा रील बनाने, अश्लीलता फैलाने और आपस में मारपीट करने के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर, यात्रियों के मोबाइल चोरी के मामले भी सामने आते रहते हैं। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों के कारतूस के साथ पकड़े जाने के दो मामले सामने आ चुके हैं।