Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया के सबसे ताकतवर देश के प्रबंध के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही : डॉक्टर दिनेश शर्मा

    Updated: Wed, 08 Oct 2025 04:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 26/11 के हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई से इनकार कर दिया गया था। उन्होंने जीएसटी दरों को कम करने के सरकार के फैसले की सराहना की जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि 26/11 के हमले के बाद पी. चिदंबरम ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्हें डर था कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश उन पर प्रतिबंध लगा देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दिनों राहुल गांधी और सोनिया गांधी सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का सबूत मांग रहे हैं, जबकि मोदी सरकार के कार्यों से आहत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए। हालांकि, हमारी जीडीपी बढ़ रही है और शेयर बाजार बढ़ रहा है, और प्रतिबंध का हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं दिख रहा है।

    सेक्टर 62 स्थित एवियोर एजुकेशन हब में भाजपा नोएडा महानगर क्षेत्र की ओर से जीएसटी सुधार सभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प के माध्यम से सरकार की कार्ययोजना से अवगत कराया गया, जिसे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों को कम करने से देश की अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा है। इससे उपभोक्ता और उत्पादक दोनों लाभान्वित हो रहे हैं। देश की जीडीपी मज़बूत हो रही है। भारत अर्थव्यवस्था में चौथे से तीसरे स्थान पर आ गया है।

    मुद्रास्फीति दर 2.1 पर स्थिर है, बेरोज़गारी दर घटकर 5.1 पर आ गई है। दुनिया के ताकतवर लोगों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए थे, लेकिन इसका हमारी अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके विपरीत, निर्यात उत्पादन बढ़ा है।

    भारत में हम आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। जीएसटी दर कम करने से आत्मनिर्भर भारत बनने में सफलता मिलेगी। और यह वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में मददगार साबित होगा।