Noida Weather: नोएडा में बारिश ने गिराया दिन और रात का तापमान, पहाड़ों की बफीर्ली हवाओं से सर्दी की दस्तक
नोएडा में दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को तेज बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। लगातार तीन दिनों से हो रही वर्षा के कारण रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है जिससे सर्दी का अहसास होने लगा है। कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित रहा मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा।

जागरण संवाददाता, नोएडा। दिनभर छाए बादलों के बाद शाम ढलते हुई तेज वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गरज के साथ हुई तेज वर्षा ने मौसम में अचानक बदलाव ला दिया है।
तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से रात का तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आई है। इससे जल्द ही सर्दी दस्तक दे सकती है। मंगलवार को हुई तेज वर्षा से दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का 20 डिग्री दर्ज किया गया।
एक एमएम वर्षा होने से शहर की सड़के पानी से लबालब रही। तेज वर्षा होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या से भी लोेगों को जूझना पड़ा। सेक्टर 42,63,62 में जलभराव होने से राहगीरों को और वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ी।
तेज वर्षा के साथ हवाएं चलने से यातायात बाधित रहा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखी। शहर के कई सेक्टरों में बिजली गुल रहने से कुछ समय तक अंधेरे में रहे। मुख्य मार्गों में पानी भरने से कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इससे लोग देर से घर पहुंच सके।
मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन लगातार वर्षा के बाद रात का तापमान गिरने लगेगा। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री ओर अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच में रहने से सर्दी का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वर्षा का सिलसिला बुधवार से थम जाएगा। दिन में धूप और रात में तापमान गिरेगा।
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार इस वर्ष मानसून देरी से जाने के कारण वर्षा हो रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं चलने के कारण भी अधिक वर्षा बनी हुई है। पहाड़ों पर बफीर्ली हवाएं चलने से मौसम में सर्दी का अहसास होने लगेगा। रात के तापमान के गिरने से सर्दी दस्तक देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।