Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, नशे की हालत में दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 10:40 AM (IST)

    नोएडा के सर्फाबाद गांव में संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक ने नशे की हालत में अपने पिता गौतम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घर को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और नशे में होने के कारण विवाद बढ़ गया।

    Hero Image
    हत्या के बाद घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग और पुलिस।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपने पिता गौतम की रविवार सुबह हत्या कर दी। पिता का शव घर के अंदर लहूलुहान अवस्था मे मिला, शव के पास खून से सनी ईंट भी मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है दोनों के बीच घर को लेकर आये दिन झगड़ा रहता था। दोनों शराब का सेवन करते थे। दोनों के नशे में होने पर झगड़ा होने और इसी बीच चोट लगने से पिता की मौत होना बताया जा रहा है। नोएडा के सर्फाबाद गांव में गौतम कुमार बेटे उदय के साथ रहते थे। दोनों फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने उदय को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    गौतम ने की थी दो शादी

    स्थानीय लोगों के मुताबिक गौतम ने दो शादी की थीं। पहली पत्नी से उसको एक बेटी है, जबकि दूसरे से एक बेटा है। उदय दूसरी पत्नी का बेटा है। बेटी शादीशुदा है और उदय अविवाहित है। पांचवीं कक्षा पास उदय फैक्ट्री में काम करता है। हर दिन नशा भी करता है।

    गौतम की पहली पत्नी काफी समय पहले घर छोड़कर चली गई थी। उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी की भी तीन-चार साल पहले जलकर मौत हो चुकी है। उसको जलाने का आरोप भी गौतम पर था।

    आरोपित ने पिता से संपत्ति को लेकर विवाद होने की बात कही। पूछताछ में बताया कि खर्चे व शराब पीने के लिए भी पैसे नहीं देते थे। उसके नाम पर मकान, दुकान व अन्य संपत्ति नहीं कर रहे थे। इसलिए पिता की हत्या कर दी थी। मृतक के भाई दीपक की शिकायत पर उदय के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आलाकत्ल, खून से सनी आरोपित की शर्ट, पेंट बरामद की है। - सुमित कुमार शुक्ला, एडीसीपी नोएडा

    यह भी पढ़ें- Nikki Murder Case: मोबाइल लोकेशन से खुलेगा निक्की हत्याकांड का राज! नए एंगल पर हो रही तहकीकात

    यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मोटरसाइकिल भी तोड़ी

    comedy show banner
    comedy show banner