Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Weather: नोएडा में 27 से 30 मई तक होगी झमाझम बारिश, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sun, 25 May 2025 11:00 AM (IST)

    नोएडा में शनिवार दिन में धूप और हल्के बादलों के कारण उमस बढ़ गई। इसके बाद रविवार तड़के जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने 27 से 30 मई तक तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है नोएडा का एक्यूआई 112 मापा गया।

    Hero Image
    बारिश के बीच बाइक से गुजरता युवक। फाइल फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। रविवार तड़के नोएडा सहित एनसीआर क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया और तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    इससे पहले शनिवार को हल्के बादलों के साथ खिली धूप ने लोगों का उमस से बुरा हाल कर दिया है। शनिवार को सूर्य की तपन का असर तापमान पर देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वर्षा का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था। लेकिन दिन भर खिलती धूप ने विभाग के पूर्वानुमान को बेबुनियाद साबित किया। हालांकि दिनभर छाए बादलों ने तापमान बढ़ने नहीं दिया।

    आंधी आने की भी संभावना

    आइएमडी के अनुसार मई माह का अंतिम सप्ताह वर्षा और आंधी के साथ बीतना है। 25 और 26 मई को हल्के बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं 27 से 30 मई तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 मई को हवाओं की गति तेज होने से दिल्ली एनसीआर में आंधी का प्रकोप अधिक रहने की संभावना जताई है।

    पंजाब-हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी

    मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर नहीं बन रहा है। इसलिए पंजाब-हरियाणा में गर्मी बढ़ने से साइक्लोनिक सर्कुलेशन लगातार बनते रहे हैं। 27 और 28 मई को साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से तेज वर्षा होने की संभावना है। वर्षा के साथ हवा चलने से अधिक परेशानी हो सकती है।

    हवा हुई शुद्ध

    वर्षा और हवाओं के कारण प्रदूषण का स्तर भी निम्न बना हुआ है। जिससे हवाएं स्वच्छ होने से लोगों को काफी राहत है। शनिवार को नोएडा का एक्यूआइ 112 और ग्रेटर नोएडा का 98 दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया।

        तारीख      चेतावनी

    • 25 -  आंशिक बादल छाए रहेंगे
    • 26 -  आंशिक बादल छाए रहेंगे
    • 27 -  येलो अलर्ट
    • 28 -  येलो अलर्ट
    • 29 -  येलो अलर्ट
    • 30 -  येलो अलर्ट