Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिनटेक सिटी के लिए मुंबई में रोड शो करेगा YEIDA, नोएडा एयरपोर्ट के पास जल्द निकलेगी प्लॉट योजना

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 10:34 AM (IST)

    Noida Fintech City यमुना प्राधिकरण फिनटेक सिटी में वित्तीय संस्थानों को स्थापित करने के लिए मुंबई में रोड शो करेगा। सेक्टर 11 में 750 एकड़ में फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी। वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में विकास पर सुझाव लिए जाएंगे। फिनटेक सिटी में 11 ब्लॉक प्रस्तावित हैं जिनमें से पहले चरण में छह विकसित किए जाएंगे।

    Hero Image
    यमुना प्राधिकरण ने फिनटेक सिटी के लिए योजना तेज की।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। फिनटेक सिटी में वित्तीय संस्थानों को स्थापित करने के लिए यमुना प्राधिकरण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो करेगा। इसकी रूपरेखा जल्द तय हो जाएगी। वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर फिनटेक सिटी के विकास पर सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद ही यीडा फिनटेक सिटी के स्वरूप को अंतिम रूप देकर प्लॉट योजना निकालेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक एनसीआर में वित्तीय गतिविधियों को बड़ा केंद्र विकसित करने के लिए यीडा ने फिनटेक सिटी की योजना तैयार की है। सेक्टर 11 में 750 एकड़ में फिनटेक सिटी को विकसित किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

    फिनटेक सिटी में वित्तीय संस्थानों को आमंत्रित करने के लिए यीडा दिल्ली में पूर्व में बैठक कर चुका है। इसमें बैंक, पेमेंट बैंक, बीमा क्षेत्र समेत विभिन्न वित्तीय गतिविधियों से जुड़ी सरकारी, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। यीडा का अगला लक्ष्य मुंबई है।

    वित्तीय गतिविधियों के गढ़ मुंबई में यीडा के अधिकारी इस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। ओएसडी शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि मुंबई देश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है।

    फिनटेक सिटी के विकास के लिए मुंबई में मौजूद वित्तीय संस्थाओं, कंपनियों के सुझाव अहम होंगे। इसलिए उनके साथ बैठक की योजना तैयार की जा रही है। इसकी तिथि जल्द तय हो जाएंगी। बैठक में मिले सुझावों को शामिल करते हुए फिनटेक सिटी परियोजना पर आगे काम होगा।

    फिनटेक सिटी में 11 ब्लॉक हैं प्रस्तावित

    फिनटेक सिटी में 11 ब्लॉक प्रस्तावित किए गए हैं। प्रत्येक ब्लाक एक-एक वित्तीय गतिविधि के लिए निर्धारित होगा। इसमें बैंकिंग, बीमा, डिपोजिटरी, म्यूचल फंड, वाणिज्यक, स्टाक एक्सचेंज में कारोबार करने वाली कंपनियां आदि शामिल हैं। पहले चरण में छह ब्लाक विकसित करने की योजना है। प्लॉट योजना निकालकर वित्तीय संस्थाओं को आवंटन किया जाएगा। न्यूनतम पांच सौ वर्गमीटर का प्लॉट होगा।