नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए UDF दरें तय, इंडिगो और अकासा की उड़ानों के टिकट हुए सस्ते
एईआरए ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नई यूडीएफ दरें तय की हैं, जो पहले से कम हैं। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट सस्ते होंगे, जिससे य ...और पढ़ें
-1778700743075_m.webp)
एईआरए ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए नई यूडीएफ दरें तय की हैं। इमेज एआई
HighLights
एईआरए ने नोएडा एयरपोर्ट की नई यूडीएफ दरें तय कीं।
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुल्क में कमी।
टिकट सस्ते होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमान पत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने यूडीएफ दरें तय कर दी हैं। यह दरें चालू वित्त वर्ष के लिए लागू की गई हैं। अगले वित्त वर्ष में इन दरों में वृद्धि होगी। यूडीएफ दरें तय होने का असर नोएडा एयरपोर्ट से विमान सेवाओं के टिकट पर भी पड़ा है।
मंगलवार को इंडिगो और अकासा दोनों की टिकट दरें मेंं कमी की गई है। यूडीएफ की नई दरों के तहत एयरपोर्ट से जाने वाले घरेलू यात्रियों के लिए 490 और इंटरनेशनल यात्रियों के लिए 980 रुपये शुल्क लगेगा। इससे पहले घरेलू प्रस्थान पर 653 रुपये और इंटरनेशनल प्रस्थान 1200 रुपये निर्धारित था।
एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए दरें तकरीबन आधा हैं। इससे पहले प्राधिकरण ने पिछले साल अगस्त मेंं अंतरिम दरें निर्धारित की थीं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से इंडिगो और 16 जून से अकासा एयर की यात्री सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। दोनों की एयरलाइंस के नोएडा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए यात्री किराया दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट की तुलना में अधिक था, लेकिन मंगलवार को किराये में कटौती हो गई। इसकी वजह नोएडा एयरपोर्ट के लिए एईआरए के यूडीएफ दरों को माना जा रहा है।
एईआरए ने मंगलवार को नोएडा एयरपोर्ट के लिए यूडीएफ की नई दरें निर्धारित की हैं। यह दरें 31 मार्च 2027 तक लागू होंगी। इसके तहत नोएडा एयरपोर्ट से जाने वाले घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये प्रति यात्री यूडीफ देना होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल यात्रियों के लिए 980 रुपये प्रति यात्री दर तय की गई है। नोएडा एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियोंं के लिए यूडीएफ की दरें अपेक्षाकृत कम तय की गई हैं।
खबरें और भी
घरेलू यात्रियों के लिए यह शुल्क 210 रुपये प्रति यात्री और इंटरनेशनल यात्रियों के लिए यह शुल्क 420 रुपये प्रति यात्री होगा। एक अप्रैल 2027 से नोएडा एयरपोर्ट से जाने वाले घरेलू यात्री के लिए शुल्क 541 रुपये प्रति यात्री और इंटरनेशनल के लिए 1083 रुपये प्रति यात्री होगा। यानि अगले साल से नोएडा एयरपोर्ट के लिए टिकट की दरें महंगी होंगी।
नोएडा एयरपोर्ट के लिए यूडीएफ दरें कम होने से यहां से यात्रा करने वालों के लिए टिकट सस्ता हो जाएगा। इसका सीधा फायदा नोएडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के रूप में मिलेगा।
दिल्ली vs नोएडा एयरपोर्ट - UDF दरों की तुलना
| विवरण | दिल्ली एयरपोर्ट | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अगस्त 2025 अंतरिम दरें) |
|---|---|---|
| घरेलू उड़ानें (Domestic) | ||
| प्रस्थान (Departure) | ₹129 | ₹653 |
| आगमन (Arrival) | ₹56 | ₹282 |
| अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International) | ||
| प्रस्थान (Departure) | — | ₹1,200 |
| आगमन (Arrival) | — | ₹520 |
| बिजनेस क्लास (Delhi Airport) | ||
| प्रस्थान (Departure) | ₹810 | — |
| आगमन (Arrival) | ₹345 | — |
यह भी पढ़ें: मथुरा में यीडा हेरिटेज सिटी और पिलग्रिम गेटवे प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जल्द तय होंगी मुआवजा दरें
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।