Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट: 14 गांवों के किसानों का इंतजार खत्म, जल्द खातों में आएगा मुआवजे का पैसा

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:26 AM (IST)

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से जारी है, जिसमें तीन महीने में 72% भूमि का अधिग्रहण पूरा हो गया है। ...और पढ़ें

    70% किसानों की मुआवजा फाइलें प्रशासन को भेजीं। इमेज एआई

    70% किसानों की मुआवजा फाइलें प्रशासन को भेजीं। इमेज एआई

    HighLights

    1. नोएडा एयरपोर्ट तीसरे चरण का भूमि अधिग्रहण तेजी से।

    2. तीन माह में 72% जमीन का अधिग्रहण पूरा हुआ।

    3. 70% किसानों की मुआवजा फाइलें प्रशासन को भेजीं।

    मनोज कुमार शर्मा, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण के विस्तारीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण का काम कुछ गांव में भारी विरोध के बावजूद तेजी से आगे बढ़ रहा है। तहसील प्रशासन ने 70 प्रतिशत किसानों की मुआवजे के लिए पत्रावलियां जिला प्रशासन को भेज दी हैं। जिसमें अधिकतर किसानों को मुआवजे का भुगतान करते हुए अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण कर की जा रही है।

    जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही पहले से गठित 17 टीमें परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का काम तेजी से पूरा करेंगी। तीसरे चरण में जेवर के छह गांव का विस्थापन किया जाना है इन गांव के लगभग 20 हजार किसानों को विस्थापित किया जाएगा।

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव की 1857.88 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से लेकर मार्च के प्रथम सप्ताह में सभी गांव का अवार्ड घोषित करने के बाद मुआवजा (प्रतिकर) की धनराशि किसानों के खाते में भेजने के लिए पत्रावली लेने की शुरूआत की थी।

    अधिग्रहण प्रक्रिया के शुरूआत से ही नीमका, थोरा और ख्वाजपुर आदि गांव में किसानों के विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन अवार्ड घोषित होने के मात्र तीन के समय में प्रशासन द्वारा विरोध के बीच लगभग 1300 हेक्टेयर 70 प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लेना प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    खबरें और भी

    तीसरे चरण के अधिग्रहण की प्रक्रिया को जून के अंत तक पूरी करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। अधिग्रहण पूरा होते ही परिसंपत्तियों के मूल्यांकन और अन्य कार्रवाई पर तेजी से काम आगे बढ़ाया जाएगा।

    -दुर्गेश सिंह उपजिलाधिकारी जेवर

    यह भी पढ़ें: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण होगा चार गुना भव्य, 75 देशों से आएंगे 550 विदेशी खरीदार