Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 07:46 PM (IST)

    नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने तुरंत दमकल टीम भेजी। दमकलकर्मी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक कार में अचानक आग लग गई। जागरण

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे एक कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने तुरंत दमकल की टीम मौके पर भेजी। दमकलकर्मी पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए हैं।

    कुछ देर पहले मिली सूचना के अनुसार, कार में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर नियंत्रण की कोशिश जारी है। हादसे में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।