Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में मकानों की जनगणना में कोई प्रगति नहीं, 100 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:49 PM (IST)

    नोएडा में जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना में लगातार लापरवाही पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कड़ा रुख अपनाया है। दो दिन तक शून्य प्रगति के कारण 100 ...और पढ़ें

    जनगणना में लगातार लापरवाही पर जिलाधिकारी मेधा रूपम अब सख्त हो गई

    जनगणना में लगातार लापरवाही पर जिलाधिकारी मेधा रूपम अब सख्त हो गई

    HighLights

    1. नोएडा में जनगणना के प्रथम चरण में धीमी प्रगति।

    2. जिलाधिकारी ने 100 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस दिया।

    3. केवल 7% हाउस लिस्टिंग ब्लॉक ही ऑनलाइन हुए।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। जनगणना के प्रथम चरण में नोएडा के 2284 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की गणना में बरती जा रही लगातार लापरवाही पर जिलाधिकारी मेधा रूपम अब सख्त हो गई हैं। उन्होंने दो दिन तक मकानों की गणना में जीरो प्रगति पर 100 प्रगणकों को नोटिस जारी कर सभी से मंगलवार तक लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

    प्रगणकों की लापरवाही के कारण 17 दिन में केवल सात प्रतिशत एचएलबी ही ऑनलाइन हो पाई है। देर शाम मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने भी आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों को कड़ी लताड़ लगाई।

    जनगणना के मामले में गौतमबुद्ध नगर लगातार प्रदेश स्तर पर पिछड़ा हुआ है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चार प्रतिशत एचएलबी आनलाइन हो पाई है जबकि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में सात प्रतिशत यानी करीब एक हजार मकानों की गणना ही ऑनलाइन की गई है। गणना के मामले में जिले की खराब स्थिति पर दो दिन पहले मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने आला अफसरों को कड़ी फटकार लगाई थी।

    बैठक में तीनों प्राधिकरण के अधिकारी और प्रशासन ने रोजाना की प्रगति रिपोर्ट शासन को देने के लिए कहा था। इसी बीच शनिवार और रविवार को नोएडा में मकानों की गणना तो हुई लेकिन, ऑनलाइन डेटा फीडिंग करने में कोई प्रगति नहीं हुई। देर शाम को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने रिपोर्ट तलब की तो उनका पारा गर्म हो गया।

    100 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी

    उन्होंने तुरंत जिम्मेदार अफसरों को लताड़ते हुए सभी दस वर्क सर्किलों के 100 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इनसे मंगलवार तक लिखित स्पष्टीकरण देने के लिए भी कहा है। भारसाधन (चार्ज) अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले छह वर्क सर्किलों में 1000 से ज्यादा एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) की गणना ऑनलाइन कर ली गई थी। शेष चार वर्क सर्किलों में भी एचएलबी का काम हुआ, लेकिन शनिवार और रविवार को एचएलबी में प्रगति नहीं हो पाई।

    खबरें और भी

    जनगणना पूरी न करने पर प्रतिकूल प्रवष्टि जारी करने की चेतावनी

    ऐसे में जिलाधिकारी के अलावा उन्होंने भी प्रगणकों से स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल सभी प्रगणकों को नगरीय क्षेत्र में दस जून और ग्रामीण क्षेत्रों में 12 जून तक जनगणना पूरी न करने पर प्रतिकूल प्रवष्टि जारी करने की चेतावनी दी है। मकानों की गणना शत-प्रतिशत आनलाइन न करने पर सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।