Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में निर्माणाधीन साइट पर शटरिंग गिरने से दो कामगारों की मौत, हिरासत में ठेकेदार और सुपरवाइजर

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 02:21 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 142 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हुआ। रविवार को सातवीं मंजिल से तीन कामगार नीचे गिर गए, जिसमें झारखंड के ...और पढ़ें

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 142 थाना क्षेत्र के एडवंट बिल्डिंग के पीछे की तरफ निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय रविवार को सातवीं मंजिल से तीन कामगार नीचे गिर गए।

    अस्पताल ले जाने पर दो कामगारों की मौत ही गई, जबकि एक घायल कामगार का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ठेकदार और सुपरवाइजर को हिरासत में ले लिया है।

    Noida Accident (1)

    सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा हुआ। फोटो- जागरण

    डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक कामगारों की पहचान झारखंड दुमका के बनियारा गांव के सेबु, बिहार बांका के शहसन गांव के मंटू सिंह व मिथुन के रूप में हुई। सेबु और मंटू की मौत हो गई।

    रविवार को निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर शटरिंग गिरने से तीन कामगार घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां दो कामगारों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि तीसरे का इलाज जारी है।  


    -

     शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा