नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनगणना का काम सुस्त, प्राधिकरणों की लापरवाही से पिछड़ा जिला
जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग के काम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सबसे पीछे चल रहे हैं, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में 80% से अधिक कार् ...और पढ़ें

जिले में जनगणना के तहत पहले चरण में हाउस लिस्टिंग का काम चल रहा है।
HighLights
नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण हाउस लिस्टिंग में सबसे पीछे।
जिले के अन्य क्षेत्रों में 80% से अधिक काम पूरा।
प्राधिकरणों की लापरवाही पर अधिकारियों ने जताई नाराजगी।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना के तहत पहले चरण में हाउस लिस्टिंग का काम चल रहा है। इस कार्य में नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के लापरवाही के कारण जिला लक्ष्य के अनुपात में काम पूरा करने की दिशा में सबसे पिछले पायदान पर है। जनगणना 2027 का कार्य सरकार की प्राथमिकता में है।
नोएडा में शनिवार तक महज 5 प्रतिशत ग्रेटर नोएडा में करीब 4 प्रतिशत ही हाउस लिस्टिंग का काम पूरा किया जा सका है। कार्य में धीमी गति को लेकर मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा की ओर से भी दोनों प्राधिकरणों के अधिकारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जिले में अनुमानित 42 लाख की आबादी मान कर हाउस लिस्टिंग का काम कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए, जिससे उन्हें इस काम को पूरा करने में दिक्कतें आ रही है। वहीं जिले के नगर पालिका, तहसील व नगर पंचायत क्षेत्र में तकरीबन 80 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
वहीं नोएडा व ग्रेटर नोएडा का क्षेत्र पिछड़ रहा है। जिले की तीनों तहसीलों में जेवर तहसील में सबसे अधिक 75, गौतमबुद्ध नगर सदर तहसील 53.43, दादरी तहसील 48.04, यमुना विकास प्राधिकरण 42.64, नोएडा प्राधिकरण 4.9, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में चार प्रतिशत तक काम हुआ है।
खबरें और भी
तीनों प्राधिकरणों में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सबसे अधिक 42.64 प्रतिशत काम हो चुका है। जनगणना के काम को लेकर होने वाली बैठक में भी प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल न होने पर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई है।
जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जनगणना के तहत हाउस लिस्टिंग का काम समय पर पूरा करने का प्रयास तेज कर दिया गया है। जहां कम काम हुए हैं वहां प्रशासन अभियान चलाकर कार्य को पूरा करेगा। इसकी लगातार मानिटरिंग शुरू कर दी गई है।