Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा: हर तीसरे माह रूक जाता है एक महीने का वेतन, 42 सफाईकर्मियों पर गहराया संकट

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 05:17 PM (IST)

    नोएडा के जिला अस्पताल में 42 सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा बार-बार वेतन रोकने और पीएफ-ईएसआई जमा न करने से गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना ...और पढ़ें

    नोएडा के जिला अस्पताल में 42 सफाईकर्मियों का समय से नहीं आ रहा है वेतन।

    नोएडा के जिला अस्पताल में 42 सफाईकर्मियों का समय से नहीं आ रहा है वेतन।

    HighLights

    1. नोएडा जिला अस्पताल के 42 सफाईकर्मियों का वेतन रुका।

    2. आउटसोर्स एजेंसी ने पीएफ और ईएसआई जमा नहीं किया।

    3. कर्मचारियों को आर्थिक संकट, परिवार का गुजारा मुश्किल।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-39 के जिला अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी के 42 सफाईकर्मियों का बार-बार एक महीने का वेतन रोकने से लगातार नाराजगी और गुजारा करने का संकट बढ़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी ने कई महीने का पीएफ और ईएसआइ भी खाते में जमा नहीं किया।

    इस वजह से वह परिवार के सदस्यों का इलाज भी नहीं करा पाते हैं। ऐसे में नाराज कर्मचारी मजबूरी में परिचिताें से आर्थिक मदद लेकर घर का गुजारा कर रहे हैं। पिछले महीने कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    42 कर्मचारी सफाई और हाउस कीपिंग समेत अन्य काम के लिए कार्यरत

    सफाईकर्मी जितेंद्र ने बताया कि अस्पताल में ऑल ग्लोबल सर्विसेस कंपनी के 42 कर्मचारी सफाई और हाउस कीपिंग समेत अन्य काम के लिए कार्यरत हैं। एजेंसी से कर्मचारियों को सात से दस हजार रुपये वेतन दिया जाता है, जबकि इसमें पीएफ और अन्य दरें भी टैक्स के रूप में काटी जाती हैं।

    अब उनका आरोप है कि अप्रैल तक दो महीने का वेतन नहीं दिया गया था। तब जिलाधिकारी मेधा रूपम के नाम विभिन्न समस्या संबंधी तत्कालीन कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अजय राणा को ज्ञापन दिया गया था। तब उन्हें केवल एक महीने का वेतन मिला था। इसके बाद अब जून महीने में फिर से एक महीने का वेतन देकर खानापूर्ति की गई है।

    खबरें और भी

    उनकी नाराजगी एवं आर्थिक संकट बढ़ रहा

    एजेंसी से कर्मचारियों को एक महीने से वेतन न मिलने पर उनमें नाराजगी एवं आर्थिक संकट बढ़ रहा है। सफाईकर्मी महेश की मानें तो उन्हें परिवार का गुजारा करने में दिक्कत आ रही है। घर में राशन-पानी खत्म हो चुका है। पड़ोसी और रिश्तेदारों से ब्याज पर पैसे लेकर बच्चों को पालन पोषण कर रहे हैं।

    आरोप ये भी है कि कई महीनों का पीएफ व ईएसआई अंश भी जमा नहीं हुआ है। पीएफ जमा न होने से सभी को भविष्य निधि भी डूबने की चिंता हो रही है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में मैकेनिकों ने अलमारी से चुराए लाखों के गहने, बाइक चाबी बनाने के बहाने आए थे शातिर