Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में मैकेनिकों ने अलमारी से चुराए लाखों के गहने, बाइक चाबी बनाने के बहाने आए थे शातिर

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 03:09 PM (IST)

    नोएडा के सेक्टर 20 में बाइक की चाबी बनाने आए दो मैकेनिकों ने चालाकी से घर की अलमारी से गहने चुरा लिए। उन्होंने अलमारी की चाबी ठीक करने के बहाने चोरी क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बाइक की चाबी बनाने आए मैकेनिकों ने की चोरी।

    2. अलमारी की चाबी ठीक करने के बहाने गहने उड़ाए

    3. नोएडा के सेक्टर 20 में हुई घटना, मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के एक ब्लाक में बाइक की चाबी बनाने आए दो मकैनिक इतने शातिर निकले कि उन्होंने बाइक मालिक से लॉक जल्दी खोलने की बात बोलकर घर की अलमारी की चाबी मांग ली। नई चाबी बनाकर बाइक का लाक तो खोल दिया, लेकिन अलमारी की चाबी टेड़ी कर दी।

    बाइक मालिक ने विरोध जताया तो टेड़ी चाबी को ठीक करने के बहाने बेडरूम में रखी अलमारी तक पहुंच गए। इसी बीच दोनों शातिर मकैनिक ने अलमारी में रखा मंगलसूत्र समेत गहने चोरी कर लिए। चाबी ठीक कर जाने पर पीड़ित को चोरी का पता चला।

    पीड़ित ने शनिवार को सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज कराया। नोएडा सेक्टर 20 के बी ब्लाक में शिव कांत पाल परिवार संग रहते हैं। वह प्राइवेट कंपनी कार्यालय में नौकरी करते हैं। मार्च में उनकी बाइक की चाबी खो गई थी।

    उन्होंने नई चाबी बनवाने के लिए 10 मार्च की सुबह गली में घूम रहे दो मैकेनिक को घर बुलाया था। दोनों ने बातों में उलझाकर अलमारी की चाबी मांग ली थी। उसको टेड़ा कर दिया था। अलमारी का लाक खोलने में दिक्कत आने की शिकायत की तो उसकी चाबी ठीक करने के बहाने शिवकांत, उनकी पत्नी व बच्चों के होने के बाद भी अलमारी से गहने चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

    खबरें और भी

    थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने थाने आकर कोई शिकायत नहीं दी। अब आनलाइन शिकायत प्राप्त होने पर मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

    पहले हो चुकी है टप्पेबाजी

    नोएडा जोन में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में दिसंबर 2024 में बुजुर्ग का उपचार कराने के बहान दो शातिर करीब डेढ़ लाख रुपये ट्रांसफर करा ले गए थे। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में सितंबर 2024 में काम की तलाश में आई घरेलू सहायिक घर पर रखे पर्स से गहने व नकदी चोरी कर ले गई थी।