Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौतमबुद्ध नगर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 2096 तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 10:56 AM (IST)

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साढ़े तीन साल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 1841 मामले दर्ज कर 2096 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्र ...और पढ़ें

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साढ़े तीन साल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

    गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने साढ़े तीन साल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

    HighLights

    1. साढ़े तीन साल में 1841 मामले दर्ज हुए।

    2. 2096 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    3. भारी मात्रा में गांजा, चरस, एमडीएमए जब्त।

    जागरण संवाददाता, नोएडा। साढ़े तीन साल में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध के साथ-साथ नशे का सौदा कर युवा पीढ़ी संग आमजन का जीवन खराब करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की। नशे की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्करों के खिलाफ 1841 मामले दर्ज कराए। नेटवर्क तोड़ते हुए 2096 तस्करों को जेल भी भिजवाया।

    गौतमबुद्ध नगर में देश के अधिकांश राज्यों के लोगों के अलावा विदेशी के नागरिक भी रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र से लेकर नामी शैक्षणिक संस्थान हैं। इन सबके बीच मादक पदार्थाें की तस्करी करने वाले भी सक्रिय हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने गैर-प्रांतों से गांजा व अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी कर नोएडा समेत एनसीआर में खपाने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है।

    पुलिस टीम इनपुट, सतर्कता व निगरानी के आधार पर कार्रवाई करती रहती हैं। रैक से लेकर कई बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजती रहती है। नारकोटिक्स अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई में नशीले पदार्थों की बरामदगी भी होती है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बीते साढ़े तीन सालों में नारकोटिक्स अधिनियम के तहत 1841 मुकदमे दर्ज किए गए। इन मामलों में 2096 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनमें ईनामी तस्कर भी शामिल रहे।

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशे का कारोबार केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक ढांचे को कमजोर करने वाला अपराध है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसाने वाले गिरोहों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। इसी पहल के साथ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी हाल मे तस्करों का नेटवर्क फलने फूलने नहीं दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    साढ़े तीन साल में जब्त मादक पदार्थ

    मादक पदार्थ मात्रा
    गांजा 7640 किलोग्राम
    चरस 9.422 किलोग्राम
    स्मैक 0.7331 किलोग्राम
    एमडीएमए 104.976 किलोग्राम
    ओजी 500 ग्राम
    डोडा 9.02 किलोग्राम
    नशीला पाउडर 630 ग्राम
    नशीली गोलियां 885
    ई-सिगरेट 3373

    तस्करों की चालाकी पकड़ी

    अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी चालाकी भी पकड़ी। पुलिस स्टेपलाइजर व इन्वर्टर की बाडी, साड़ी की पैकिंग, जूट के थैले, कोरियर रैपर, केले की खेप के बीच छिपाकर लाए जा रहे गांजे को भी पकड़ा। यहां तक की फ्लैट में उगाए जा रहे ओजी गांजे को भी पकड़ा।

    यह भी पढ़ें: नोएडा फायर डिपार्टमेंट को मिले 77 करोड़, जल्द खरीदेगा सीएएफ और 102 मीटर का हाइड्रोलिक प्लेटफार्म