Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश से फसल खराब होने का खतरा, गर्मी से भी मिली राहत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:01 PM (IST)

    मंगलवार शाम ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया और गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट आई और हवा की गुणवत्ता भी सुधर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नोएडा में बारिश ने मौसम बनाया सुहावना।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ हुई तेज वर्षा ने एक बार फिर से मौसम को सुहावना बना दिया। सुबह से शाम तक की अवधि के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा के बाद हवा की गुणवत्ता भी बेहतर हुई।

    वहीं इस बारिश ने किसानों की मुस्कान फीकी कर दी। कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों कटाई के लिए खड़ी है। वर्षा व तेज हवाओं के कारण पूरी फसल लेट गई। वर्षा के कारण उसमें नमी आने का खतरा भी बढ़ गया है। जिसने किसानों को चिंता में डाल दिया है।

    तेज हवा व वर्षा ने लोगों ने भिंगोना शुरू किया

    दरअसल, पिछले दो दिनों से मौसम में रोज परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सुबह के समय में तेज धूप व गर्मी के बाद शाम के समय में तेज हवा व वर्षा ने लोगों ने भिंगोना शुरू किया है। मंगलवार शाम को भी मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज देखने को मिला। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज हुआ।

    वहीं वर्षा के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हुई और शाम सात बजे तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ गिरा। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वर्षा के बाद हवा भी साफ हुई।

    नोएडा का एक्यूआई 166 संतोषजनक श्रेणी में दर्ज

    शाम चार बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जारी बुलेटिन के मुताबिक ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 218 खराब श्रेणी और नोएडा का एक्यूआई 166 संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई। बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अनिवार्य, पेरेंट्स को मिलेगी पूरी जानकारी