Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा हिंसा में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, उपद्रव फैलाने के लिए दो ट्विटर हैंडल का हुआ था इस्तेमाल

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 05:50 PM (IST)

    नोएडा में हुई हिंसक झड़पों के बाद पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हिंसा फैलाने के लिए पाकिस्तान से संचालित दो ट्विटर हैंडल 'प्राउड इंडियन' और 'म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नोएडा में हुए उपद्रव की आरोपित रूपेश। सौ. सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतबुद्ध नगर में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 13 अप्रैल को हुई हिंसा में पाकिस्तानी एक्स हैंडल भी साजिश में शामिल थे। प्राउड इंडियन नबी और मीर इलयास आइएनसी के एक्स अकाउंट से पुलिस कार्रवाई में 20 की मौत और सैकड़ों घायल की भ्रामक पोस्ट कर भड़काया गया।

    दंगे के दौरान आईपी और वीपीएन पाकिस्तान के मिले

    गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस का दावा है कि एक्स की रिपोर्ट में दंगे के दौरान दोनों अकाउंट के आईपी और वीपीएन पाकिस्तान के मिले हैं। उस दौरान वहीं से दोनों को ऑपरेट किया जा रहा था। हिंसा भड़काने में मजदूर बिगुल दस्ते से जुड़े रूपेश राय, मनीषा चौधरी और आदित्य आनंद ने भी वॉट्सअप ग्रुप बनाकर कर्मियों को ललकारा और भड़काया था।

    यमुना एक्सप्रेसवे, कुलसेरा पुल जाम लगाने, नानी याद दिलाने जैसे वायस मैसेज भी भेजे थे। आदित्य फरार है। तीनों के खिलाफ एनआइए और बैंक खाते फ्रीज की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले में13 मुकदमे और दंगा फैलाने में संलिप्त 62 आरोपितों को जेल भेज चुकी है।

    Noida News (13)

    पाकिस्तान से ऑपरेटेड एक्स हैंडल। 

    मूलरूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला रूपेश राय 31 मार्च को मनीषा चौधरी और आदित्य आनंद के साथ नोएडा आया था। तीनों ने सेक्टर 14 के अलावा औद्योगिक क्षेत्रों समेत कई जगह पर भ्रमण किया था। क्यूआर कोड भेजकर 800-800 से ज्यादा सदस्य के तीन वाट्सअप ग्रुप बनाए थे। इनमें मदरसन, रिचा आदि फैक्ट्री के कर्मियों को भी जोड़ा था।

    10 अप्रैल को सेक्टर 82 समेत कई जगह पर चल रहे कर्मियों के प्रदर्शन में आदित्य और रूपेश ने हिस्सा लिया था और भाषण भी दिए थे। पुलिस ने श्रमिकों से अलग संदिग्ध व्यक्तित्व नजर आने पर 11 अप्रैल को रूपेश और मनीषा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आदित्य बाल कटवाकर दूसरे दिन प्रदर्शन में शामिल हुआ था। वह पहचान छिपाकर भाग गया था।

    रूपेश के पकड़े जाने पर पाक से ऑपरेट कराए एक्स अकाउंट

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि रूपेश से जुड़े योगेश नाम के व्यक्ति ने काफी समय पहले दोनों एक्स अकाउंट को बनाया था। रूपेश के पकड़े जाने पर दोनों एक्स हैंडल को पाकिस्तान से ऑपरेट कराया गया था। पुलिस अब हिंसा से पहले और इस दौरान ऑपरेट करने वाले और अकाउंट खोलने वाले का पता लगाने में जुटी है।

     

    Noida News (14)

    पाकिस्तान से ऑपरेटेड एक्स हैंडल। 


    यह भी पढ़ें- नोएडा में हिंसा खत्म, लेकिन बर्बादी के निशान बाकी: 70% श्रमिक काम पर लौटे, DM ने लगवाए वेतन वृद्धि के बोर्ड

    यह भी पढ़ें- 'हिंसा हुई तो...', नोएडा DM का अल्टीमेटम; मजदूरों को पूरा वेतन दो वरना एजेंसियां होंगी ब्लैकलिस्ट