Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण होगा चार गुना भव्य, 75 देशों से आएंगे 550 विदेशी खरीदार

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा, जिसमें 75 देशों से 550 विदेशी खरीदार आएंगे। जापान के ओसाका म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण 25-29 सितंबर, ग्रेटर नोएडा में।

    2. 75 देशों से 550 विदेशी खरीदार होंगे शामिल।

    3. जापान के ओसाका में विशेष रोड शो का आयोजन।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआइटीएस) का चौथा संस्करण इस बार पिछले सभी रिकार्ड तोड़ने की तैयारी में है। 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में होने वाला यह आयोजन आकार और भागीदारी दोनों लिहाज से चार गुना बड़ा होगा।

    फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन (फियो) और एमएसएमई एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग के सहयोग से 6 महाद्वीपों के 75 देशों से करीब 550 विदेशी खरीदारों को आमंत्रित किया जा रहा है।

    इस बार शो का फोकस यूएई, ओमान, यूके, न्यूजीलैंड और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट वाले देशों पर रहेगा। इन बाजारों से आए खरीदारों के साथ यूपी के निर्यातकों की प्री फिक्स बी2बी बैठकें तय की जाएंगी। इससे प्रदेश के उद्यमियों को बिचौलियों के बिना सीधे वैश्विक बाजारों तक पहुंच मिलेगी।

    ओसाका में होगा रोड शो आयोजित

    आयोजन से पहले माहौल बनाने के लिए 17 से 19 जून तक जापान के ओसाका शहर में यूपीआइटीएस का विशेष रोड शो भी होगा। ओसाका वर्ल्ड एक्सपो के बीच यह रोड शो जापानी निवेशकों और खरीदारों को यूपी के उत्पादों से जोड़ेगा।

    नए सेक्टर को जोड़ने पर फोकस

    यूपीआइटीएस में इस वर्ष ओडीओपी, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, लेदर, कृषि उत्पाद, इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रोनिक्स, फार्मा और एमएसएमई सेक्टर की व्यापक भागीदारी रहेगी। सरकार का लक्ष्य यूपी को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने और निर्यात को दोगुना करने का है।

    खबरें और भी

    मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में यूपी की ब्रांडिंग

    इस मेगा शो के जरिए मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में यूपी की ब्रांडिंग भी की जाएगी। पिछले संस्करण में 64 देशों के 350 से अधिक खरीदार आए थे। इस बार संख्या और देशों का दायरा दोनों बढ़ाए गए हैं।

    फियो के उपनिदेशक रोहित तेजपाल ने कहा कि यूपीआइटीएस अब सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं रहा। यह उत्तर प्रदेश के एमएसएमई और निर्यातकों के लिए ग्लोबल मार्केट का गेटवे बन चुका है।

    इस बार 75 देशों से 550 खरीदारों को लाना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। प्री फिक्स बी2बी बैठकों से सौदे मौके पर ही फाइनल होंगे। ओडीओपी और हस्तशिल्प को लेकर यूएई, यूके और यूरोप के खरीदारों में खास उत्साह है। ओसाका रोड शो से जापान के साथ भी नए रास्ते खुलेंगे।