यमुना सिटी के विकास कार्यों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, YEIDA करेगा खामियां दुरुस्त
यमुना प्राधिकरण (यीडा) यमुना सिटी में सड़क, सीवर और ड्रेनेज जैसे आंतरिक विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट करा ...और पढ़ें

यीडा सिटी में विकास कार्यों की खामियां चिह्नित कर किया जाएगा दुरुस्त। (AI Generated Image)
HighLights
यीडा यमुना सिटी के विकास कार्यों का ऑडिट कराएगा।
स्वतंत्र एजेंसी सड़क, सीवर, ड्रेनेज की खामियां परखेगी।
गुणवत्ता सुनिश्चित कर निर्माण कार्यों को दुरुस्त किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में सड़क, सीवर, ड्रेनेज समेत अन्य आंतरिक विकास कार्यों को आडिट कर खामियों को चिह्नित किया जाएगा। खामियों को दुरुस्त करने के लिए यमुना प्राधिकरण (यीडा) स्वतंत्र एजेंसी का चयन करेगी।
यीडा महाप्रबंधक राजेंद्र भाटी ने बताया कि के मुताबिक यमुना सिटी में बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। सेक्टरों में सड़कें, सीवर, जलापूर्ति और ड्रेनेज समेत अन्य सुविधाएं के काम कराए जा रहे हैं, इसके अलावा अधिसूचित क्षेत्रों के गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है।
इन गांवों में स्कूल, आरसीसी सड़क, पार्क और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। ऐसे में यीडा के सामने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती है। इसी उद्देश्य से थर्ड पार्टी आडिट की व्यवस्था लागू की गई है, ताकि विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों। चयनित एजेंसी समय-समय पर निर्माण स्थलों का निरीक्षण करेगी।
शहर में तेजी से बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अब थर्ड पार्टी एजेंसी का चयन किया जाएगा, ताकि गड़बडी को रोका जा सके और निर्माण बेहतर हो सके।
यह भी पढ़ें- यीडा में जमीन के दाम आसमान पर... 5 एकड़ के भूखंड के लिए लगी ₹189 करोड़ की बोली
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगा चीन के 'यिवू' जैसा बाजार, यीडा कराएगा एक्सपोर्ट होने वाले उत्पादों का मेगा सर्वे