दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, SP के आदेश पर छह के खिलाफ केस दर्ज
दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने और घर से निकालने के आरोप में, पुलिस अधीक्षक के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे और मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-1763722082806.webp)
संवाद सूत्र, गजरौला कलां। दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करने वाले ससुरालीजनों के विरुद्ध विवाहिता ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में कार्रवाई की मांग की।
थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गुर्ज गोटिया कैम निवासी प्रीती देवी पुत्री नेतराम ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी नौ फरवरी 2023 को अश्वनी कुमार निवासी ग्राम बिथरा थाना न्यूरिया के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह में उसके माता-पिता ने हैसियत के अनुसार मोटरसाइकिल समेत लगभग आठ लाख रुपये दान-दहेज दिया था।
आरोप है कि ससुराल पक्ष को दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दो लाख रुपये व एक चाैपहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति अश्वनी कुमार, सास निर्मला देवी, ससुर अशोक कुमार, देवर राहुल और ननदोई तेजपाल की ओर से लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। एक बार डीजल डालकर जलाने का प्रयास भी किया गया, जिससे वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी।
आरोपितों ने 19 फरवरी 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके सभी जेवर छीन लिए। पीड़िता के मायके पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की। गजरौला थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।