Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अप्राकृतिक संबंध बनाता था पति, जेठ बनाते थे मजाक', शादी के 8 महीने बाद थाने पहुंची मह‍िला ने बयां की दास्‍तां

    Updated: Thu, 06 Nov 2025 04:24 PM (IST)

    अमरिया में एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसका पति अप्राकृतिक संबंध बनाता थ ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, अमरिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोपित पति मारपीट करने के साथ ही विवाहिता के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद समेत 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    कस्बा के निवासी महिला ने एसपी शिकायती पत्र दिया, जिसमें बताया कि उनकी शादी आठ माह पूर्व शाहजहांपुर जिले के कस्बा बंडा निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही कम दहेज मिलने को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसको प्रताड़ित करते हुए 10 लाख रुपये की और मांग करने लगे।

    विवाहिता ने पिता पर कर्ज होने की बात कहकर 10 लाख रुपये लाने में असमर्थता जताई तो पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद उसके साथ मारपीट करने लगे।

    कई बार समझौता कराने के बाद भी आरोपित हरकतों से बाज नहीं आए। विवाहित को गर्भवती होने के बाद भी उसके साथ मारपीट करते रहे, जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। विवाहिता का आरोप है उसका पति अप्राकृतिक संबंध बनाता था। इसकी शिकायत ससुराल वालों से करने पर जेठ विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें करते और मजाक बनाते थे।

    विवाहिता ने मारपीट और प्रताड़ित करने की सूचना अपने मायके वालों को दी। दो अगस्त को विवाहिता के पिता, चाचा, बहनोई व बहन के साथ उनकी ससुराल पहुंचे और ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित दहेज की मांग पर अड़े रहे। विवाहिता को उनके माता-पिता के साथ जबरन मायके भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई।