Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में बाढ़ का अलर्ट: शारदा नदी खतरे के निशान के करीब, शहर के कई मोहल्लों में पानी घुसा

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 09:02 AM (IST)

    पीलीभीत में पहाड़ों पर बारिश के कारण शारदा और देवहा नदियां उफान पर हैं। शारदा नदी खतरे के निशान के करीब है। शहर के बेनी चौधरी और खकरा मुहल्ले में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है जिससे निवासियों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने कलीनगर और पूरनपुर तहसीलों के बाढ़ प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

    Hero Image
    पीलीभीत को बाढ़ से बचाने के लिए हाईवे की सड़क खोदी जा रही है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पहाड़ों पर बारिश के दौरान डैम से पानी छोड़े जाने पर शारदा और देवहा नदियां उफान पर हैं। शारदा नदी तो खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने कलीनगर और पूरनपुर तहसीलों के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के निचले इलाके से गुजरी देवहा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। शहर के बेनी चौधरी, खकरा मुहल्ले में घरों तक पानी पहुंच गया है। यहां के बाशिंदे घरों में कैद हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें घुटनों तक भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

    बारिश का पानी मोहल्लों में पहुंचा। जागरण

    शहर के बेनी चौधरी, खकरा मोहल्ले में पहुंचा बाढ़ का पानी

    कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं नदियों के बढ़ रहे जल स्तर से स्थिति और खराब हो गई है। भारी बारिश के दौरान डैम पर पानी ओवर होने से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। देवहा नदी में जल स्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे सभी गांव में बाढ़ के हालात हैं। शहर के निचले इलाके में बसे मुहल्लो में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। शहर के खकरा, बेनी चौधरी सहित अन्य निचले इलाकों में घरों तक पानी पहुंचने पर लोगों को समस्याएं हो रही हैं।

    शारदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंची

    निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी नदी के पानी बढ़ने पर उनके घरों तक पहुंच गया था। जिस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग मकान खाली कर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से स्थिति और खराब हो रही है। जो लोग अपने घरों में रह रहे हैं उन्हें भी घर खाली करने को मजबूर होना पड़ेगा।

    हालांकि लगातार पानी बढ़ने को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। जो निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क कर रहा है। वहीं बारिश के दौरान शहर में भी जल भराव की स्थिति बनी हुई है। कई सड़के अभी भी जलमग्न हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अभी होती रहेगी। 

    comedy show banner
    comedy show banner