Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खोखा रखने की जगह पर नींव खोदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 10:48 PM (IST)

    पीलीभीत में ग्राम समाज की जमीन पर नींव खोदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक महिला ने छेड़छाड़ और कुंडल छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र का है जहाँ विवाद के बाद तनाव व्याप्त है।

    Hero Image
    खोखा रखने की जगह पर नींव खोदने को लेकर दो पक्षों में बवाल। जागरण

    संवाद सूत्र, पीलीभीत । घर के पास ग्राम समाज की भूमि पर नींव खोदने को लेकर दो पक्षों के लोगों में हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष की महिला ने छेड़छाड़ कर उसके कान से सोने के कुंडल छीनने का आरोप लगाया। दोनो पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन का कोर्ट के लिए चालान कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके घर के पास की ग्राम समाज की भूमि पर गांव के ही दूसरे संप्रदाय के लोगों का खोखा रखा हुआ था। सोमवार को वह लोग भूमि पर अवैध कब्जा करने के नीयत से पक्का निर्माण कराने के लिए नींव खोदने लगे। महिला ने नींव खोदने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर गाली गलौज शुरू कर दी।

    महिला को लाठी-डंडों से पीटा

    विरोध पर महिला को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया। बचाने आए महिला के पुत्र को भी पीटा गया। महिला का आरोप है कि उसको घसीटते हुए ले जाया गया और छेड़छाड़ कर उसके कान से सोने के कुंडल छीन लिए गए।

    उधर दूसरे पक्ष के शाकिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका खोखा काफी समय से रखा हुआ है। खोखा क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के लिए खोखे की नाप करा रहे थे। पड़ोस के लोगों ने मार पीट की।

    थाने के दारोगा विजय वीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर दी गई है। महिला की ओर शाकिर, बड़े लल्ला,असलम, कल्लू व शाहरुख और शाकिर की ओर विकास, सौरभ, सचिन, सुनील सहित नौ लोगों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की। गई है। विकास, सौरभ, सचिन, शाकिर, असलम, बड़े लल्ला का कोर्ट के लिए चालान कर दिया है। एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner