गन्ने के खेतों से निकलकर आबादी में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ जागकर काटी रात
गुलड़िया भूप सिंह गांव में देर रात गन्ने के खेतों से एक तेंदुआ शावक आबादी में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर उसे वाप ...और पढ़ें

गलि यों में टहलता तेंदुए का शावक
संवाद सूत्र, जागरण, घुंघचाई (पूरनपुर)। गन्ने के खेतों से निकला तेंदुआ का शावक आबादी के बीच पहुंच गया। ग्रामीणों में खलबली मच गई। शोर करने पर वह खेत में घुस गया। सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। दूसरे दिन टीम ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क ट्रेस किए।
क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह में गुरुवार देर रात घने कोहरे में तेंदुआ का एक शावक भटक गया। गांव के समीप गन्ने के खेतों से निकलकर आबादी में घुस गया। लोगों की नजर पड़ने पर वह लाठी डंडा लेकर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आबादी के बीच मौजूद शावक को घेर लिया। टार्च की रोशनी और शोर शराबा कर उसे दौड़ा दिया।
एक घंटे तक गांव की गलियों में लुका छिपी चलती रही। इससे आसपास के गांवों में भी खलबली मच गई। अंधेरी रात और अधिक घना कोहरा होने से दृश्यता कम थी। शावक गन्ने के खेतों में छिप गया। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई। लेकिन रात में कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
तेंदुआ की दहशत से पूरी रात ग्रामीणों को जागना पड़ा। शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक के पगमार्क ट्रेस किए। इससे एक दिन पहले बुधवार की रात गांव बिलंदपुर अशोक में भी आबादी के बीच तेंदुआ देखा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास गन्ने के खेत से मादा तेंदुआ है।
उसी के शावक आबादी में आ रहे हैं। फिर उसी खेत में छिप जाते हैं। क्षेत्र के अन्य गांवों में भी तेंदुआ की चहलकदमी देखी गई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गांवों में रात के समय तेंदुआ के चहलकदमी करने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
गांव में तेंदुआ का शावक आ जाने की सूचना मिली थी। टीम को भेजा गया। लेकिन आबादी में कोई भी पगमार्क नहीं मिले। हालांकि टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। एक दिन पूर्व तेंदुआ गांव बिलंदपुर अशोक में देखा गया था।
- मनोज कुमार श्रीवास्तव, रेंजर सामाजिक वानिकी रेंज खुटार
यह भी पढ़ें- खबरदार! पीलीभीत में रेलवे ट्रैक बना पिकनिक स्पॉट, मासूमों से लेकर बुजुर्गों तक सब दांव पर लगा रहे जान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।