पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

संवाद सूत्र, गजरौला। थाना गजरौला कला क्षेत्र में रविवार की शाम हुए सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर है।
गजरौला थाना क्षेत्र में महुआ निवासी 17 वर्षीय किशोर विकास अपने दोस्त अनिल के साथ बाइक से अपनी बहन सीमा देवी पत्नी झनकारी लाल निवासी जैतपुर के यहां नामकरण संस्कार में शामिल होने गया था। वहां से पडो़स के गांव अटकोना में रहने वाली अपनी बड़ी बहन ममता देवी पत्नी संतराम के यहां जा रहा था।
इसी दौरान अटकोना और जैतपुर के बीच सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मूसेपुर निवासी पुष्पेंद्र और एक अन्य युवक सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने विकास की हालत नाजुक देखते हुए बरेली रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विकास की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पिता वेद प्रकाश और मां गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गजरौला थानाध्यक्ष ब्रजवीर ने बताया कि विकास की मृत्यु हो गई है। शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।