Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: सुबह उमस तो दोपहर हुई झमाझम बारीश, स्वतंत्रता दिवस पर अचानक बदला मौसम

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 03:30 PM (IST)

    पीलीभीत में स्वतंत्रता दिवस पर सुबह उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर को झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। बुधवार से गुरुवार तक हुई बरसात के बाद गुरुवार को भी गर्मी से राहत रही। शुक्रवार को भी दोपहर में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम वैज्ञानिक शैलेन्द्र सिंह ढाका ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।

    Hero Image
    UP Weather: सुबह उमस तो दोपहर हुई झमाझम बारीश, स्वतंत्रता दिवस पर अचानक बदला मौसम

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां सुबह को निकली धूप से उमस भरी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। वही दूसरी ओर दोपहर को अचानक बादल छा गए, कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को सुबह की उमस से राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार से गुरुवार सुबह तक हुई झमाझम बरसात से गुरुवार के दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। रात के समय बड़ी उमस से लोग परेशान रहे। शुक्रवार सुबह को निकली धूप ने गर्मी का परा चढ़ने के बाद दोपहर करीब एक बजे छाए बादलों के दौरान हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।

    इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर जा रहे लोग बरिश से भीग कर घरों को जा रहे थे। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने वाहनों की आवाजाही की गति धीमी हो गई। मौसम वैज्ञानिक शैलेन्द्र सिंह ढाका ने बताया कि शुक्रवार सुबह को उमस बढ़ने से ताममान में वृध्दि हुई थी। दोपहर में बारिश होने में कमी आई हैं। आगे भी बारिश होने की संभावना हैं।