पीलीभीत में विवाहिता का मिला शव, गले पर चोट के निशान; पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
पीलीभीत में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिसके गले पर चोट के निशान हैं। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, माधोटांडा। विवाह के चार वर्ष बाद ससुराल में ही एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। गले पर चोट के निशान भी पाए गए। मृतक महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
चंदिया हजारा निवासी उपास सरकार ने माधोटांडा थाना में तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष उसकी पुत्री गीता बर्मन 27 का विवाह गभिया सहराई निवासी विजय बर्मन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताणित करने लगे। पति समेत सभी लोग कार और सोने के गहने मांग करने लगे। इसको लेकर उसकी पुत्री काफी परेशान रहती थी। सभी लोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की।
मंगलवार शाम को उनको सूचना मिली कि उनके पुत्री की मृत्यु हो गई। जब वह घर पर पहुंचे तो उनकी पुत्री का घर के भीतर शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। गले पर चोट के निशान भी थे। घटना को लेकर उपास सरकार ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति विजय, गोपाल, मुन्ना और सपना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।