Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stray Dogs: यूपी में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, पीलीभीत में हर रोज लग रहे 500 एंटी रेबीज इंजेक्शन

    Updated: Sat, 16 Aug 2025 05:13 PM (IST)

    पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है जिससे हर दिन लगभग 500 लोग रेबीज से पीड़ित हो रहे हैं। शहर से गांव तक एक लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते घूम रहे हैं जो रात में हमलावर हो जाते हैं। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।

    Hero Image
    आवारा कुत्तों का आतंक जारी, हर रोज लग रहे 500 रेबीज

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शहर से लेकर देहात तक एक लाख से ज्यादा आवारा कुत्ते आफत बन चुके हैं। रात होते ही सड़कों पर इनका आतंक शुरू हो जाता है। डाटंने पर वह हमलावर हो जा रहे हैं। निकल भी जाओ, झुंड का झुंड दौड़ा लेता है। इसके साथ ही हजारों की संख्या से ज्यादा पालतू कुत्ते भी खतरा बने हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में रोज लगभग 500 लोग एंटीरैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। शहर की घनी आबादी वाले मोहल्लों से लेकर नवविकसित क्षेत्रों में करीब पचास हजार आवारा कुत्ते होंगे। इनके अलावा करीब तीन हजार से ज्यादा देशी, विदेशी नस्ल के पालतू कुत्ते भी हैं।

    सबसे अधिक शहर के बाग गुलशेर खां, जोशी टोला, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, स्टेडियम रोड, मुख्य बाजार, आशोक कालोनी, कचहरी, नई वस्ती, राजीव कालोनी, कोतवाली, रेलवे परिक्षेत्र, पुराना बस स्टैंड, जिला अस्पताल में आवारा कुत्तों का आतंक हैं। यहां रात के समय वाहन निलने पर वह पीछे दौड़ लगाते हैं। लेकिन पशु चिकित्सा अधिकारी प्रवीन त्यागी के अनुसार निकाय क्षेत्र में 615

    देहात में 1631 कुत्तों की संख्या हैं। वहीं नगर पालिका के ईओ कुत्तों के पंजीकरण की जानकारी नहीं हैं। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही आमजन को घायल कर रहे हैं। अब तक जिला अस्पताल में पिछले पांच माह से 17344 लोगों को एंटी रेबीज का टीका लग चुका हैं।

    शनिवार को 12 बजे तक चली जिला अस्पताल ओपीडी के दौरान 137 लोग कुत्ते के काटने से घालय पहुंचे, जिन्हें एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। इतनी बड़ी तादात में लोगों को कुत्ते काट रहे लेकिन उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं।

    लगातार कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। खाना खाते समय डाटने पर पैर में काट लिया। जिला अस्पताल रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आए हुए हैं। -लालाराम भिखारीपुर

    कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। लगातार कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। जिससे लोग घायल हो रहे हैं। बाजार से घर जाते समय अचानक पीछे से आकर कुत्ते ने पैर में काट लिया। -शंकरलाल

    कब लगे कितने रेबीज के इजेंक्शन

    • सोमवार - 137
    • मंगलवार- 143
    • बुधवार- 126गुरुवार- 104
    • शनिवार - 137

    नगर निकाय में कुत्तों की संख्या- 615

    देहात में कुत्तों की संख्या- 1631

    किस महीने में कितने लगे इंजेक्शन

    • मार्च - 3375
    • अप्रैल - 3418
    • मई - 3495
    • जून - 3507
    • जुलाई - 3549

    गर्मी के कारण कुत्तों के हार्मोंस में उत्तेजना आ जाती है। जिस कारण वह इस मौसम में चिड़चिडे हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में कुत्तों के काटने के बढ़ने का कारण सबसे बड़ा गर्मी है। -प्रदीप त्यागी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत