अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी को बुरी तरह पीटा, जेवर छीनकर युवती को दिए
पूरनपुर में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसके जेवर छीन लिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, पूरनपुर। शादी के बाद दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। जेवर छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी लिखी है।
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पहले एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि पति के लखीमपुर खीरी की एक युवती से अवैध संबंध हैं।
जेवर युवती को दिए
इसके कारण पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने मायके से मिले जेवर भी युवती को दे दिए। महिला के दो बच्चे हैं। पति और युवती उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
जान से मारने की धमकी देते हैं। पति आए दिन मारपीट करता है। देवर और सास की मदद से जान बच सकी। पुलिस ने बताया कि केस लिख लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।