प्रतापगढ़ में आंधी-तूफान ने बरपाया कहर: महिला समेत 4 लोगों की मौत, वंदे भारत एक्सप्रेस की भी थमी रफ्तार
प्रतापगढ़ में बुधवार शाम तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश ने कहर बरपाया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और व्यापक क्षति हुई। ...और पढ़ें
-1778682117836_m.webp)
आंधी के कारण कुंडा में घर पर गिरा पेड़ और कटरा गुलाब सिंह में शेड गिरने से फैला मलबा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चली। ओले संग बरसात भी हुई। हवा से जगह-जगह बिजली के पोल उखड़ गए, टिन शेड व छप्पर उड़ गए। अलग-अलग स्थानों पर दीवार व शेड के मलबे में दबने व वज्रपात से एक महिला समेत चार लोगों की जान चली गई।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। कुंडा में सवा घंटे वंदे भारत एक्सप्रेस भी रुकी रही। बुधवार दोपहर तक गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। शाम को अचानक बादल छा गए और आंधी चलने लगी। बरसात के साथ ओले पड़ने लगे।
लालगंज के ओझा का पुरवा निवासी आशाराम यादव के 25 वर्षीय पुत्र भीम यादव सीमेंटेड शेड पर ईंट रखकर उसे दबाने का प्रयास कर रहे थे कि शेड हवा के झोंके से ध्वस्त हो गया। इसमें दबने से भीम की मौत हो गई। बाघराय के नारंगपुर निवासी 46 वर्षीय शांति देवी पत्नी राजेंद्र कुमार शर्मा की मौत दीवार गिरने से उसके मलबे में दबने से हो गई।
महेशगंज के सराय स्वामी गांव के निवासी रहे 56 साल के शिव भूषण पांडेय उर्फ मुन्नू छत पर सूख रहे कपड़े हटाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक आठ फीट ऊंची दीवार उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी सांस थम गई।
खबरें और भी
अंतू के छतरपुर शिवाला रघना गांव के 44 साल के किसान लाल बहादुर की मौत खेत में जानवर चराने के दौरान वज्रपात से हो गई। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए। खंभे टूट जाने से दर्जनों गांवों की बिजली ठप हो गई। कई जगह वाहन दब गए।
आम टूटकर जमीन पर बिछ गए। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। शहर में यूनिपोल का फ्रेम गिर गया व कुंडा में बिजली बाधित हो जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस सवा घंटे रुकी रही। जिले में कुल छह मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम के बदले रुख से दिन का पारा शाम को 40 से 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से कुछ राहत जरूर महसूस हुई।
आंधी-पानी से जिन लोगों की मौत हुई है, उनकी रिपोर्ट राजस्व टीमों को भेजकर तैयार कराई जाएगी। नियमानुसार परिवार को मदद दिलाई जाएगी।
अभिषेक पांडेय, डीएमयह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ के आंवले संग अब गुलाब जामुन भी देश-विदेश में लोगों का बढ़ाएगा स्वाद, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।