Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी कल आएंगे प्रतापगढ़, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिले को मिलेगा 575 करोड़ रुपये का पैकज का सौगात

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 08:20 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मां बेल्हा देवी के दर्शन करने प्रतापगढ़ आ रहे हैं। वे जनपद को 575 करोड़ का विकास पैकेज देंगे। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे और जीआइसी में जनसभा को संबोधित के बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    Hero Image
    योगी आदित्यनाथ का कल प्रतापगढ़ आगमन होगा, विकास परियोजनाओं की समीक्षा और बेल्हा देवी मंदिर का पूजन करेंगे। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ आएंगे। वह यहां एक घंटे 35 मिनट रहेंगे। इस दौरान वह 265 करोड़ के 120 विकास कार्यों का लोकार्पण व 310 करोड़ के 74 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। उनकी जनसभा शहर के मध्य जीआइसी के मैदान में होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा दोपहर 1.40 बजे यहां पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार द्वारा 1.50 बजे बेल्हा देवी मंदिर पहुंचेंगे। वहां 10 मिनट तक उनका दर्शन-पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है। वहां से दो बजे चलकर 2.05 बजे वह जीआइसी मैदान पहुुचेंगे। यहां पर वह विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे सीएम योगी का हेलीकाप्टर वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन के कड़े प्रबंधन किए हैं। अधिकारियों ने जीआइसी व बेल्हा देवी परिसर का निरीक्षण करके चप्पे-चप्पे पर नजर डाली।

    पहले मंडल स्तर पर ही होती थी कार्यों की समीक्षा

    मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने पर प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व एसपी डा. अनिल कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिए। यह पहला अवसर होगा, जब मुख्यमंत्री यहां पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इससे पहले मंडल स्तर पर ही जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा होती थी।

    74 कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 310 करोड़ रुपये के 120 कार्यों का लोकार्पण करेंगे और 310 करोड़ के 74 कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमं9ी नगर की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी कारिडोर पर भी घोषणा कर सकते हैं।

    सुरक्षा के कड़े होंगे इंतजाम

    मुख्यमंत्री के प्रतापगढ़ आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब तीन घंटे तक मुख्यमंत्री के यहां रहने की संभावना को देखते हुए बड़े पैमाने पर रूपरेखा बनाई गई है। आंशिक रूट डायवर्जन भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Pratapgarh News : बेटे को पिता की हत्या का पछतावा नहीं, कहा- काम-धंधा करने को डांटते थे, इसलिए मार डाला, पुलिस ने भेजा जेल

    15 सीओ, 6 अपर पुलिस अधीक्षक व 3 एसपी संभालेंगे कमान

    पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और बेल्हा देवी मंदिर तथा विकास भवन के सभी रास्तों को क्लीयर कराया जा रहा है। सुरक्षा में भारी पुलिस बल पीएसी और खुफिया तंत्र को लगाया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग हो गई है। 15 सीओ, छह अपर पुलिस अधीक्षक और तीन एसपी सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Light Metro : ट्रैक-स्टेशन बनाने को भूमि होगी अधिग्रहीत, सर्किल रेट का चार गुना काश्तकारों को मिलेगा मुआवजा

    भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    मुख्यमंत्री के शुक्रवार को होने वाले आगमन के दौरान नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। शहर क्षेत्र में आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, बस, डंपर आदि) को बाईपास मार्ग एवं निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से बाहर निकाला जाएगा। नगर के सभी मुख्य मार्ग (सिविल लाइन्स, जीआइसी ग्राउंड के आसपास, जनसभा स्थल) में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। आंबेडकर चौराहा से पुलिस लाइन व राजापाल चौराहा से विक्रम चौराहा एवं तेलियर चौराहा से कुमार पैलेस तिराहा, सदर मोड़ तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। राजापाल चौराहा से स्टेट बैंक मुख्य शाखा तक वाहन वर्जित रहेंगे।

    अब पूरा होगा मां बेल्हा देवी धाम कारिडोर का सपना

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नगर की अधिष्ठात्री मां बेल्हा देवी के दर्शन करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि अब मां बेल्हा देवी धाम में कारिडोर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। क्योंकि जमीन उपलब्ध न होने पर मंदिर के दोनों तरफ पक्के घाट नहीं बन पा रहे हैं। घाटों को जोड़ने का पुल का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। पार्किंग नहीं बन पा रही है। ईको पार्क की योजना भी धरातल पर उतर नहीं पा रही है। प्रतापगढ़ की पहचान मां बेल्हा देवी से भी होती है। 

    जनसभा स्थल पर जर्मन पंडाल लगाया जा रहा

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की युद्ध स्तर पर तैयारियां हैं। जनसभा स्थल जीआइसी के मैदान में जर्मन पंडाल लग रहा है व सफाई कर्मियों की फौज उतार दी गई है। मैदान में जलभराव दूर किया जा रहा है, घासों को हटाया जा रहा है। बेल्हा देवी धाम परिसर से अतिक्रमण हटवाया गया है।

    तिहरे सुरक्षा घेरे में लिया सीएम का जनसभा स्थल

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़े पैमाने पर रूपरेखा बनाई गई है। आंशिक रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल और बेल्हा देवी मंदिर के सभी रास्तों को क्लीयर कराया जा चुका है। सभा स्थल तिहरे सुरक्षा घेरे में कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता आ गया। उसने एक दिन पहले ही कार्यस्थल को अपनी निगरानी में ले लिया। सुरक्षा में भारी पुलिस बल पीएसी और खुफिया तंत्र को लगाया गया है।

    एडीजी व आइजी ने भी किया निरीक्षण 

    एडीजी प्रयागराज डा. संजीव गुप्ता, आइजी प्रयागराज अजय मिश्र भी दोपहर में पहुंचे। वह जीआइसी गए व बेल्हा देवी परिसर पहुंचे। डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी डा. अनिल कुमार, दोनों एएसपी संग सुरक्षा पर मंथन किया। शुक्रवार को इस धाम में दर्शन-पूजन की अधिक भीड़ होती है। इसको मैनेज करने पर भी चर्चा की। जब तक सीएम वहां से लौट नहीं जाएंगे, सामान्य दर्शन बंद रहेगा।

    संगठन ने झोंकी पूरी ताकत

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को टेऊंगा स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सीएम के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। संगठन के पदाधिकारियों को उनकी ताकत का अहसास कराकर उनसे अधिक-से-अधिक लोगों को कार्यक्रम में लाने की अपील की गई। जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्या ने अपने विचार रखे कि कैसे कार्यक्रम को आपकी ऊर्जा से शीर्ष तक पहुंचाया जा सकता है।