Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वादे पूरे न करने का रीजन डाक्यूमेंट निकाले सरकार', योगी सरकार के विजन डाक्यूमेंट-2047 पर सपा मुखिया ने साधा निशाना

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 09:56 AM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को रीजन डॉक्यूमेंट जारी कर बताना चाहिए कि वादे क्यों पूरे नहीं हुए। अखिलेश ने कानून व्यवस्था बाढ़ नियंत्रण शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की विफलता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया और सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है।

    Hero Image
    योगी सरकार के विजन डाक्यूमेंट-2047 पर सपा मुखिया का तंज

     राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डाक्यूमेंट-2047 को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।

    सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार को विजन नहीं, रीजन डाक्यूमेंट को निकालकर बताना चाहिए कि उन्होंने किस वजह से वादे पूरे नहीं किए। जनता, भाजपा और उनके सहयोगियों से हिसाब मांग रही है। जनता को धोखा देने के लिए भाजपा सरकार एक बार फिर झूठे सपने दिखाने का कुचक्र रच रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा, स्वास्थ्य व विकास के मामले में असफल रही है। इनकी नफरत और भेदभाव की राजनीति से जनता में आक्रोश है।

    बकौल सपा प्रमुख, सरकार के पास जनता के लिए कोई विजन नहीं है। नौ साल में प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं लगाया। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए कहीं कोई बांध नहीं बनाया। स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। स्कूल बंद किये जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार नौकरी, रोजगार खत्म करती जा रही है। जो सरकार, कई बार वादा करके किसानों की आय दोगुणी करने में असफल रही हो, उसके पास कोई विजन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने 2012-17 के बीच प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए बड़े-बड़े कार्य किए थे।

    यह भी पढ़ें- 'मेरे पति के हत्यारे को मिट्टी में मिलाने का काम किया', सपा विधायक ने विधानसभा में खुलकर की सीएम योगी की तारीफ