Indira Gandhi Death Anniversary : प्रमोद तिवारी बोले- इंदिरा गांधी ने रखी थी मजबूत भारत की आधारशिला, प्रयागराज में किया नमन
प्रयागराज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आनंद भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस पदाधिकारियों ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रमोद तिवारी ने उन्हें विश्व शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने मजबूत भारत की आधारशिला रखी थी। कांग्रेसियों ने सरदार पटेल को भी नमन किया।

आनंद भवन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व अन्य कांग्रेसजन सौजन्य-संगठन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को नमन किया गया। ऐतिहासिक आनंद भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शहर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने भी पूर्व पीएम को नमन किया।
पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
प्रमोद तिवारी ने भारत रत्न पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्हें विश्व शांति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थीं। उन्होंने मजबूत भारत की आधारशिला रखी थी।
इंदिरा गांधी ने विश्व की राजनीति पर अमित छाप छोड़ी
स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत कम ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है।
सरदार पटेल को भी किया नमन
कांग्रेसियों ने आलोपीबाग स्थित सरदार पटेल सेवा संस्थान में लौह पुरुष की प्रतिमा और बहुगुणा चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और संचालन हरिकेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विजय प्रकाश, हसीब अहमद, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, तलत अजीम, मानस शुक्ला, अफरोज अहमद, अनूप त्रिपाठी, विजय यादव, शीश अहमद, भानु कुशवाहा, सुनील यादव, मनोज पासी, मो. हसीन आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।