Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Airport पर चार दिन के बाद मिली राहत, चार उड़ानों से खिले यात्रियों के चेहरे, बढ़ गई चहल-पहल

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 08 Dec 2025 07:59 PM (IST)

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर चार दिन बाद उड़ानें सामान्य रूप से शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। दिल्ली और मुंबई की उड़ानें समय पर रहीं, जबकि बेंगलु ...और पढ़ें

    Hero Image

    प्रयागराज एयरपोर्ट से उड़ानें सोमवार से फिर से शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। चार दिनों के इंतजार के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर सोमवार का दिन यात्रियों के लिए राहत भरा रहा। चारों निर्धारित उड़ानें का संचालन हुआ। यानी कुल चार बार विमानों ने यहां से टेकआफ़ किया और चार बार लैंडिंग की। सुबह से शाम तक एयरपोर्ट पर रौनक लौट आई और यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान दिखने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे अच्छी खबर दिल्ली रूट से आई। इंडिगो की दिल्ली-उड़ान (उड़ान संख्या 6ई-2324) निर्धारित समय दोपहर 2.30 बजे से पूरे 17 मिनट पहले यानी 2.13 बजे ही प्रयागराज पहुंच गई। चेक-इन और सुरक्षा जांच तेज़ी से पूरी हुई तो वापसी की उड़ान भी समय से 16 मिनट पहले दोपहर 2.54 बजे उड़ गई। नतीजा यह हुआ कि यह विमान दिल्ली शाम 4.05 बजे पहुंचा। यानी पूरे 30 मिनट पहले।

    मुंबई की दोनों उड़ानें भी लगभग समय पर रहीं। अकासा एयर की फ्लाइट दोनों तरफ़ बिल्कुल टाइम पर चली। वहीं इंडिगो की मुंबई उड़ान (6ई-6938) सिर्फ 10 मिनट लेट रही। मुंबई से दस मिनट देर से चली थी, इसलिए यहां 1.10 बजे पहुंची और वापसी 1.41 बजे हुई। इंडिगो की फ्लाइट (6ई-6036) बेंगलुरु से ही 47 मिनट लेट चली थी। वहां सुबह 9.35 की जगह 10.22 बजे उड़ी, इसलिए प्रयागराज 12.50 बजे पहुंची। यहां से वापसी भी 28 मिनट लेट दोपहर 1.23 बजे हुई। फिर भी यात्री खुश थे क्योंकि फ्लाइट चली तो सही।

    एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कुल 1,323 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें 568 यात्री प्रयागराज पहुंचे जबकि 755 यात्री यहां से दूसरे शहरों के लिए रवाना हुए। चार दिन के ऊहापोह की स्थिति सोमवार को खत्म हुई।

    यात्री रामेश्वर पांडेय ने कहा, पिछले चार दिनों से जो कुछ घट रहा था, उसे देखकर आज भी संभावना थी कि यात्रा नहीं हो पाएगी और टिकट कैंसिल ही होगा। हालांकि आज फ्लाइट देखकर मन खुश हो गया। अब उड्डयन मंत्रालय को यह देखना चाहिए कि दोबारा ऐसी अव्यवस्था न हो।

    अपनी बहन को एयरपोर्ट पहुंचाने आई प्रीतम नगर की नेहा तिवारी बोलीं, आज एयरपोर्ट समय से पहले पहुंच गई थी, क्योंकि पूरी उम्मीद थी कि आज उड़ान कैंसिल नहीं होगी। सरकार को अब बहुत सख्ती दिखानी चाहिए, ऐसे किसी को भी मनमानी के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए।