Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Flood News : खतरे का निशान आज शाम तक पार कर सकती हैं गंगा और यमुना नदियां, टोंस का भी बढ़ रहा जलस्तर

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    Prayagraj Flood News प्रयागराज में जिस रफ्तार से गंगा यमुना और टोंस नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है इससे तो यही आशंका जताई जा रही है कि आज यानी गुरुवार शाम तक ये नदियों खतरे के निशान को पार कर जाएंगी। फिलहाल प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की व्यवस्था की है।

    Hero Image
    Prayagraj Flood News प्रयागराज में गंगा, यमुना और टोंस नदियां का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Flood News प्रयागराज में फिर गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ा है। इन दोनों नदियों के साथ ही टोंस नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। खतरे के निशान के करीब गंगा-यमुना पहुंच चुकी हैं। गंगा और यमुना तथा टोंस नदी में जिस गति से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे यह माना जा रहा है कि गुरुवार शाम तक तीनों नदियां खतरे के निशान को पार कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेमी नीचे 

    यमुना नदी सिर्फ 33 सेमी खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं। बाढ़ से शहर की 38 बस्तियां, गांवों के 88 मजरे प्रभावित हो चुके हैं। छह शरणालयों में 2,400 से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। बाढ़ राहत चौकियों भी स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ तैनात है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj News : पैर फिसलने से उफनाई यमुना नदी में डूब गई वृद्ध महिला, तलाश रहे गोताखोर

    सात नदियों का सात लाख क्यूसेक पानी यमुना में आ रहा

    Prayagraj Flood News चंबल, केन और बेतवा समेत सात नदियों का सात लाख क्यूसेक पानी यमुना में आ रहा है। गंगा में तीन लाख क्यूसेक पानी आ रहा है। हरिद्वार, बिजनौर व कानपुर बैराजों के साथ ही नरौरा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj News : SRN अस्पताल में अफसरों को लेकर सुबह ही पहुंच गए DM, निरीक्षण में कई डाक्टर OPD में नदारद

    करीब एक लाख लोग हो चुके हैं प्रभावित

    Prayagraj Flood News तेजी से बढ़ रहीं गंगा और यमुना के साथ ही टोंस नदी अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। तीनों नदियों में बाढ़ के चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लगभग एक लाख लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं। इसके बाद जलस्तर कम होने पर भी तीन दिन परेशानी बनी रहेगी। तीनों नदियों में बाढ़ को लेकर जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।