Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बाढ़ का कहर, करोड़ों रुपये का नुकसान, जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 01:21 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में इस बारिश के मौसम में पांच बार आई बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। चार बार की बाढ़ की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार तटीय क्षेत्रों के घरों और सामान को काफी क्षति पहुंची है। नदी किनारे के गांवों में फसलें बर्बाद हो गईं। सर्वे के बाद किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा।

    Hero Image
    प्रयागराज में गंगा-यमुना नदियों में आई बाढ़ से फसल की भी काफी क्षति हुई है, पीड़ितों को मुआवजा मिलेगा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा और यमुना में दो माह में पांच बार आई बाढ़ से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। चार बार के बाढ़ के सर्वे की रिपोर्ट आ गई है जबकि पांचवीं बार की बाढ़ का सर्वे अभी चल रहा है। चार बार की बाढ़ की सर्वे रिपोर्ट में ही काफी नुकसान बताया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहती है चार बार आई बाढ़ की सर्वे रिपोर्ट

    सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा शहर में तटीय क्षेत्रों स्थित घरों तथा उनमें रखे सामान को नुकसान हुआ है। खिड़कियों के शीशे से लेकर दीवार क्रैक हुई हैं। इसके अलावा गंगा, यमुना, टोस, बेलन, गोरमा नदियों के किनारे के गांवों की खेती चौपट हो गई। खड़ी धान व दलहन की फसलें हफ्तों पानी में डूबीं होने के कारण गल गईं। खेतों में कुछ बचा ही नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Ramlila : श्रीराम धारण करेंगे 150 वर्ष पुराना लाहौरी मुकुट, पाकिस्तानी कारीगरों ने बनाया था, अनोखी है पजावा रामलीला

    फसल नुकसान का कराया जाएगा सर्वे

    रिपोर्ट के मुताबिक करछना के 22, मेजा के 14, बारा के 12, कोरांव के 10, सोरांव के 11, फूलपुर के 18, हंडिया के चार व सदर के आठ गांवों की फसलें नष्ट हुई हैं। फसल नुकसान का सर्वे होने के बाद किसानों को इसका मुआवजा दिया जाएगा।

    एडीएम ने कहा- अधिक नुकसान अगस्त के पहले सप्ताह में

    एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान अगस्त के प्रथम सप्ताह में आई बाढ़ के दौरान हुआ था, तब गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया था। उस दौरान फसलों को नुकसान हुआ था।

    यह भी पढ़ें- किसान भाई आप भी इस तकनीक को अपनाएं और सब्जी की पैदावार व आय बढ़ाएं, रोग-आपदा भी नहीं परेशान करेगी, परंपरागत तरीका छोड़ें

    पांचवीं बार की आनी है सर्वे रिपोर्ट

    एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि पांचवी बार की बाढ़ के बाद सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक हर बाढ़ का मुआवजा दिया जाएगा। शहर में जिनके घर तथा अन्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है, उसका भी मुआवजा दिया जाएगा।