Trending

    प्रयागराज में बढ़ने लगी गर्मी की दस्तक, पारा 37 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 09:55 AM (IST)

    प्रयागराज में मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    AI Generated image

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मार्च का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही गर्मी ने अपना गियर बदल दिया है। रविवार की रात सामान्य से चार डिग्री गर्म रहीं। वहीं अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में मध्य मार्च में ही गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ सकता है।

    रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय भी हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार, नौ मार्च से 12 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इसके सप्ताहांत में 37 डिग्री के पार जाने की आशंका है। वहीं जबकि न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- CM योगी की फोटो लगा चला रहा था वेबसाइट, हाई स्कूल और इंटर के फर्जी अंक व प्रमाण पत्र देने वाला गिरफ्तार

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी के अनुसार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

    मार्च के मध्य तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे दोपहर के समय गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होगा। सुबह के समय हल्की ठंडक अभी भी बनी हुई है। पूरे सप्ताह मौसम स्थिर और साफ बना रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है।