Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roadways Bus Fare Hike : लखनऊ व अयोध्या की दूरी 30 किमी बढ़ी, 39 रुपये बढ़ा किराया, इन जिलों का भी बढ़ा किराया

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:21 PM (IST)

    Roadways Bus Fare Hike प्रयागराज से लखनऊ और अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर है। फाफामऊ पुल की मरम्मत के कारण रोडवेज बसों का रूट बदल गया है जिससे दूरी और किराया दोनों बढ़ गए हैं। लखनऊ जाने के लिए अब 39 रुपये ज़्यादा देने होंगे। यह बदलाव 9 सितंबर से लागू हो गया है क्योंकि बसों को झूंसी-सहसों के रास्ते से चलाया जा रहा है।

    Hero Image
    Roadways Bus Fare Hike प्रयागराज से लखनऊ व अयोध्या के अलावा कई शहरों का रोडवेज बस किराया बढ़ गया है।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Roadways Bus Fare Hike रोडवेज बसों से प्रयागराज आने वाले और यहां से लखनऊ या अयोध्या रूट की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रोडवेज बसों से लखनऊ व अयोध्या की दूरी आज से बढ़ गई है। अब समय भी अधिक लगेगा और यात्रियों को किराया भी अधिक चुकाना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roadways Bus Fare Hike लखनऊ और अयोध्या जाने के लिए यात्रियों को अब साधारण बस में 39 रुपये अधिक किराया देना होगा। जबकि पहले के सापेक्ष 30 किमी की दूरी अधिक तय करनी पड़ेगी। लखनऊ का किरया पहले 305 रुपये था लेकिन डायवर्जन के बाद अब 344 रुपये किराया देना होगा। वहीं, अयोध्या के लिए 246 रुपये की जगह 285 रुपये चुकाने होंगे।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ से प्रयागराज का Roadways Bus किराया कल से बढ़ जाएगा, अब आपको देने होंगे रुपये इतने, डायवर्जन रूट भी जान लें

    Roadways Bus Fare Hike प्रयागराज शहर को उत्तर दिशा से जोड़ने वाला फाफामऊ पुल मरम्मत के लिए नौ सितंबर से बंद किया जा रहा है, उसका सीधा असर सड़क परिवहन पर पड़ेगा। रोडवेज बसों का भी रूट डाइवर्जन होगा और बसों को काफी घूमकर प्रयागराज शहर पहुंचना होगा।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-अयोध्या से By Road प्रयागराज आने वाले ध्यान दें... फाफामऊ पुल पर कल से बंद हो जाएगा आवागमन, सिर्फ इन वाहनों को ही मिलेगी छूट

    प्रयागराज शहर से लखनऊ व अयोध्या रूट पर जाते समय भी बस को डाइवर्ट किए गए रूट से ही आगे का सफर तय करना है।राेडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि नौ सितंबर से फाफामऊ पुल पर डायवर्जन के कारण रोडवेज बसों को झूंसी-सहसों के रास्ते चलाया जाएगा। चूंकि दूरी बढ़ जाएगी तो उसी अनुक्रम में किराया भी बढ़ रहा है। जैसे ही पुन: फाफामऊ पुल से बसों को चलाने की अनुमति मिल जाएगी, किराया पूर्वत हो जाएगा।

    अब कितना होगा किराया

    शहर    दूरी (किमी)   किराया (वर्तमान)    दूरी किराया (डायवर्जन)

    प्रतापगढ़   64  93     94   132

    सुल्तानपुर 109   157 139  196

    अयोध्या  172  246  202  285

    बस्ती   260  372  290  411

    बहराइच  308  423   338  462

    बलरामपुर  284  392  314  431

    कुंडा  56  85  86  124

    रायबरेली  125   182 155  221

    लखनऊ  208   305   238  344

    नोट - साधारण बस का किराया

    एसी बस   शहर   दूरी   किराया (वर्तमान)   दूरी किराया (डायवर्जन)

    वाल्वो   लखनऊ   208   547   238   622

    शताब्दी लखनऊ  208  386  238   438

    ई-बस लखनऊ  208  354  238   438

    जनरथ लखनऊ  208  386  238  438

    जनरथ बस्ती  260  473  290   525

    ई-बस अयोध्या  172   285   202   320

    नोट - वातानुकूलित बस का किराया