Prayagraj Weather : अचानक वातावरण में क्यों छाया स्मॉग, क्यों AQI बढ़कर 260 पहुंचा? संगम नगरी के मौसम विज्ञानी बता रहे कारण
Prayagraj Weather प्रयागराज के वातावरण में स्मॉग छाया है, AQI बढ़कर 260 तक पहुंच गया। मौसम विज्ञाी प्रो. सुनीत द्विवेदी का कहना है कि गंगा और यमुना के ...और पढ़ें

Prayagraj Weather प्रयागराज में यमुनापार के मेजा क्षेत्र में सुबह के समय वातावरण में छाया स्मॉग। जागरण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather मार्च के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज अचानक बदलता दिखाई दे रहा है। आमतौर पर इस समय तक आसमान साफ और धूप तेज हो जाती है, लेकिन आज यानी मंगलवार को मौसम में स्मॉग छाया रहा। धूप का प्रभाव कम रहा और आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी भी दिखाई दी।
आज सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत रही
Prayagraj Weather मौसम विभाग के अनुसार सुबह आर्द्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई, जो इस मौसम के लिहाज से काफी अधिक मानी जाती है। पिछले लगभग 10 दिनों से शहर में लगातार तेज धूप निकल रही थी, लेकिन ग्रामीण और खुले क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध जैसा स्मॉग दिखाई दे रहा था। मंगलवार को यह अधिक रही। इससे वातावरण में नमी और बादलों की मौजूदगी का असर साफ दिखाई दिया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन में तेज धूप व रात में नमी से ठंड
Prayagraj Weather इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रो. सुनीत द्विवेदी कहते हैं कि मार्च के शुरुआती दिनों में यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक माना जा रहा है। लगातार तेज धूप के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में हल्की नमी के कारण ठंड बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से शहर में आर्द्रता 80 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है।
...इस कारण छाई है धुंध
Prayagraj Weather उनके के अनुसार गंगा और यमुना के दोआब क्षेत्र में नमी का स्तर अधिक रहता है। जब पश्चिमी हवाएं कमजोर हो जाती हैं और पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय होती हैं, तो वातावरण में नमी बढ़ जाती है। यही कारण है कि सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा दिखाई देता है।
AQI सामान्य से काफी अधिक
संगम नगरी में AQI भी बढ़ गया है। आज मंगलवार को एक्यूआइ 260 के ऊपर दर्ज की गई। हालांकि आम दिनों में इसका मानक 50 है। इतना अधिक एक्यूआइ बढ़ने का कारण मौसम विशेषज्ञ वायुमंडल में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ना बता रहे हैं।
तापमान-आर्द्रता के मिश्रण से सुबह के हल्की धुंध या स्मॉग
विशेषज्ञों के अनुसार मार्च संक्रमण का महीना होता है। इस समय सर्दी से गर्मी की ओर मौसम बदल रहा होता है। दिन में तेज धूप जमीन को गर्म करती है, जबकि रात में नमी के कारण वातावरण में जलवाष्प बढ़ जाती है। जब तापमान और आर्द्रता का यह मिश्रण बनता है, तो सुबह के समय हल्की धुंध या ‘स्मॉग’ की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम में बदलाव ला रहा है। इसके प्रभाव से वातावरण में बादलों की हल्की परत बनती है और नमी बढ़ जाती है, जिससे धूप का प्रभाव कम हो जाता है।
15 मार्च के आसपास हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 15 मार्च के आसपास आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आगे मौसम सामान्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन आर्द्रता का स्तर बना रह सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।