Prayagraj Weather Update : फिर पलटा मौसम, खिली धूप व बढ़ी उमस, प्रयागराज व आसपास इलाकों में एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम?
प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आया है। तीन दिनों की बारिश के बाद, रविवार को धूप खिली और उमस महसूस हुई, आर्द्रता 95% तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड के साथ कोहरे की संभावना है।

Prayagraj Weather Update प्रयागराज में पिछले 24 घंटे से बारिश बंद है, आसमान साफ है और धूप खिलने से उमस बढ़ी है।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Update प्रयागराज व आसपास के इलाकों में पिछले बुधवार से शुक्रवार तक यारनी तीन दिन हुई बारिश के बाद मौसम में रविवार को बदलाव आ गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही कम हुई है और धूप खिली है। वहीं आर्द्रता के 95 प्रतिशत पहुंचने से उमस भी महसूस हुई।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में इस गिरावट से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का अनुभव होने लगा है।
पिछले 24 घंटे से जनपद में नहीं हुई वर्षा
Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई, जिससे हवा में नमी बनी हुई है। रविवार सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत होना यह दर्शाता है कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक है, जिससे हल्की उमस का अनुभव भी हो रहा है।
एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क व साफ रहने की संभावना
Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक प्रयागराज में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
हल्की ठंड और आसमान साफ
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में आई गिरावट से दिन के समय अब गर्मी में राहत मिल रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक के साथ कोहरे की संभावना आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। नवंबर के शुरुआती दिनों में मौसम परिवर्तन का दौर तेज हो गया है। न बारिश, न अधिक गर्मी, बल्कि हल्की ठंड और साफ आसमान ने शहरवासियों को राहत का एहसास कराया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।