Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : जन्मदिन मनाने गए युवक पर तमंचे की बट से हमला, हमलावर ने खुद को बताया दारोगा का बेटा, मुकदमा दर्ज

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 05:21 PM (IST)

    प्रयागराज में दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे आर्यन चतुर्वेदी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज की तमंचे की बट से सिर पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों ने खुद को दरोगा का बेटा बताया है।

    Hero Image
    प्रयागराज में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवक पर हमला किया गया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अपने मित्र का जन्मदिन मनाने गए एक युवक को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे युवक का सिर फट गया तो हमलावर खुद को दारोगा का बेटा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वारदात के बाद पीड़ित आर्यन चतुर्वेदी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर अभिषेक सोनकर, अंजनी शर्मा और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

    पुराना कटरा निवासी आर्यन का कहना है कि शनिवार रात वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए सिविल लाइंस गया था। आर्यन का आरोप है कि जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में अभिषेक सोनकर, अंजनी शर्मा ने अपने कई अज्ञात साथियों के साथ रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए तमंचा सटा दिया।

    आर्यन के विरोध करने पर तमंचे से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इस बीच एक हमलावर ने खुद को दारोगा का बेटा बताया और धमकाते हुए कहा कि उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। अगली बार सामने आए तो जान से मार दिया जाएगा।

    चीख-पुकार मची तो वहां राहगीरों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान हमलावर वहां से भाग निकले। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना का कारण साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।