Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागमती एक्सप्रेस से उचक्कों ने RPF अधिकारी का 25 लाख रुपए के गहनों से भरा बैग उड़ाया, एटीएम से भी निकाले 5 हजार

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    बागमती एक्सप्रेस में आरपीएफ अधीक्षक कृपा नाथ झा का 25 लाख रुपये के आभूषण और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। वे बेंगलुरु इलाज के लिए जा रहे थे। दीन दयाल उ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    संवाद सूत्र, जागरण प्रयागराज। बागमती एक्सप्रेस से बेंगलुरू इलाज कराने जा रहे आरपीएफ के कार्यालय अधीक्षक कृपा नाथ झा का 25 लाख रुपये के कीमती आभूषण से भरा बैग उचक्कों ने चुरा लिया। साथ ही, बैग में रखे एटीएम कार्ड से 5,000 रुपये भी निकाल लिए गए।

    कृपा नाथ झा, जो बिहार के दरभंगा जिले के लबानी गांव के निवासी हैं, समस्तीपुर आरपीएफ कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके इलाज के लिए वह बेंगलुरू जा रहे थे।

    मंगलवार को, वह अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बागमती एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12577) की कोच संख्या ए-2 में यात्रा कर रहे थे। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पार करने के बाद, दोनों खाना खाने के बाद सो गए। पत्नी ने बैग अपने पास रखा था। जब कृपा नाथ बाथरूम जाने के लिए उठे, तो देखा कि उनका बैग गायब है। कोच में सुरक्षा कर्मी न होने के कारण उन्होंने अपने बेटे को सूचना दी, जिसने रेलवे के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

    जब तक उनकी शिकायत का समाधान होता, ट्रेन छिवकी स्टेशन से आगे बढ़ चुकी थी। कटनी पहुंचने पर जीआरपीएफ स्टाफ ने उनकी मदद की। पीड़ित ने बताया कि बैग में 25 लाख रुपये के आभूषण, 75,000 रुपये नकद और अन्य दस्तावेज थे। बाद में, उन्हें किसी अनजान नंबर से सूचना मिली कि उनका बैग काशी जंक्शन के पास मिला है।