प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो नाती घायल
नैनी के मुंगारी गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उसके दो पोते घायल हो गए। रात में दीवार ढहने से यह हादसा हुआ, जिसमें गीता देवी नामक महिला की जान चली गई। ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत।
संवाद सूत्र, नैनी। मुंगारी गांव में बीती रात कच्ची दीवार ढहने से कमरे में सो रही एकबुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो नाती मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना से घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और मलबे में दबे लोगों को निकाल कर समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और बच्चों का इलाज चल रहा है।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव के कोहराना बस्ती में 60 वर्षीय गीता देवी पत्नी कन्हैया लाल और उसके दो नाती यश पुत्र रंजय व शुभम पुत्र संजय सो रहे थे। देर रात मकान की कच्ची दीवार ढह गई, जिससे उसमें सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। घटना से चीख पुकार होने लगी।
शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और समीप के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल गीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- Prayagraj News: चौखट पर पड़ी थी बुजुर्ग महिला की लाश, पति को अंतिम संस्कार में जाने से रोका
उनकी मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। उनके दोनों नातियों का अभी भी अस्पताल में है। घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार की सुबह दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
एसओ औद्योगिक क्षेत्र विपिन कुमार पाल का कहना है कि लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है और उसके दोनों नाती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।