Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diputy CM ब्रजेश पाठक आई लव मोहम्मद को लेकर प्रदर्शन पर तल्ख, बोले- माहौल खराब करने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 04:24 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आई लव मोहम्मद को लेकर हुए प्रदर्शनों को अनुचित बताया है। प्रयागराज में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का सम्मान है लेकिन माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्वरूपरानी चिकित्सालय का निरीक्षण कर वहां की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।

    Hero Image
    प्रयागराज में एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का रविवार को प्रयागराज में आगमन हुआ। यहां उन्होंने आइ लव मोहम्मद को लेकर जगह-जगह हुए प्रदर्शन को अनुचित बताया। कहा कि प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है, लेकिन सड़क पर उतर कर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का किया दावा

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं, वे सपा शासन काल को देख लें। उस समय हर तरफ माफिया और गुंडा राज हुआ करता था। बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में पूर्ण बहुमत से भाजपा और सहयोगी दलों की सरकार बनने का भी दावा किया।

    यह भी पढ़ें- महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती निरंजनी अखाड़ा से निष्कासित, आपराधिक कृत्य में लिप्त होने पर अखाड़े ने की कार्रवाई

    एसआरएन अस्पताल में अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

    उप मुख्यमंत्री ने स्वरूपरानी चिकित्सालय (एसआरएन हास्पिटल) का निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्थाओं को देखा तो इस पर कड़ी नाराजगी जताई। जगह-जगह टूटी फर्श को तत्काल बनवाने का निर्देश दिया। करीब 20 मिनट तक इमरजेंसी, ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करने के साथ मरीजों से भी अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछता।

    यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025 : सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा कल बरसाएंगे अमृत, स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए करें ये उपाय

    अस्पताल को उच्चकृत करने का दिया आश्वासन

    अनौपचारिक बातचीत में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जल्द ही एसआरएन अस्पताल को उच्चीकृत किया जाएगा। बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर शीघ्र बैठक करके पूरी कार्ययोजना को सबके सामने रखा जाएगा।

    एसआरएन के कर्मचारी आपस में भिड़े

    एसआरएन अस्पताल के आउट सोर्सिंग और नियमित कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि आउट सोर्सिंग कर्मचारी अवधेश, महेंद्र और राकेश ने एसआरएन के नियमित कर्मचारी गोपाल से अभद्रता की। विरोध करने पर धक्का-मुक्की भी की। मामले की जानकारी जब एसआरएन के कर्मचारियों को हुई तो ट्रामा सेंटर के बाहर वह जुटने लगे। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव का विवाद को शांत कराया।

    स्ट्रेचर पर भी बिछाई गई नई चादर

    एसआरएन अस्पताल में जहां बेड पर चादर के लिए लोगों को परेशान होना पड़ता है, वहीं रविवार को स्ट्रेचर पर भी नई चादर बिछाई गई थी। पुराने और टूट स्ट्रेचर पर चादर बिछाए जाने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर लेने वाले मरीजों के स्जवजन को मोबाइल जमा कराने के बाद ही स्ट्रेचर दिया जा रहा था।एसआरएन के हड्डी रोग विभाग में अपने पिता का उपचार कराने आए राजन ने बताया कि पिछले दो दिन से बेड की चादर नहीं बदली गई और बाहर टूटे स्ट्रेचर पर ही नई चादर बिछाकर वाहवाही बटोरने का प्रयास हो रहा है।