Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UPTET: पहले दिन 84.76% अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, AI के जरिए पकड़े गए 15 सॉल्वर

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 08:59 PM (IST)

    यूपीटीईटी 2026 के पहले दिन 84.76% अभ्यर्थियों ने उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा दी, जिसमें एआई की मदद से 15 सॉल्वर पकड़े गए। ...और पढ़ें

    एसकेएसडी इंटर कालेज से टीइटी देकर निकलते अभ्यर्थी

    एसकेएसडी इंटर कालेज से टीइटी देकर निकलते अभ्यर्थी

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वर्ष 2026 की तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कराई गई। दोनों पालियों के लिए पंजीकृत 8,07,636 अभ्यर्थियों में से 84.76 प्रतिशत ने परीक्षा दी। प

    रीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से संदिग्धों की जांच के दौरान पहली पाली में सात तथा दूसरी पाली में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए आठ साल्वरों को अलग-अलग जिलों के केंद्रों से पकड़ा गया। सभी 15 सॉल्वरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। किसी केंद्र से किसी तरह की गड़बड़ी को कोई सूचना आयोग को नहीं मिली है।

    विज्ञापन संख्या-01/यूपीटीईटी/2026 के तहत गुरुवार को प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे से 05:00 बजे तक 60 जिलों के 955 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान आयोग के एआइ इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सदस्यों, सचिव, परीक्षा नियंत्रक व उपसचिवों के साथ सभी परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी की।

    15 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया

    परीक्षा केंद्रों पर एजेंसी की ओर से लगाए गए एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर दृष्टि रखी गई। एआइ की मदद से संदिग्धों की सघन जांच के दौरान विभिन्न जनपदों में दोनों पालियों में 15 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इन सभी को विधिक कार्यवाही किए जाने के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

    खबरें और भी

    आयोग अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के सभी केंद्रों पर पारदर्शी, नकल विहीन परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर आयोग की ओर बनाए सभी 60 प्रेक्षकों ने सघन निगरानी की। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने अनुसार दोनों पालियों में 6,84,614 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

    इनमें महिला परीक्षार्थियों की उपस्थिति 84.69 प्रतिशत और पुरुष अभ्यर्थियों की उपस्थिति 84.86 प्रतिशत रही। जिन परीक्षार्थियों के स्थान पर साल्वर पकड़े गए हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 1 लाख युवाओं को मिलेगा हाई-टेक कौशल प्रशिक्षण, अगस्त से शुरू होंगी स्किल डेवलपमेंट की क्लास; लापरवाही पर सीधे एक्शन