Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली से पहले मिली विशेष वंदे भारत की सौगात, दिल्ली से पटना तक… यूपी के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉप, रेलवे ने किया एलान

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 06:17 AM (IST)

    रेलवे ने दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन शुरू की है जो 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सोमवार बुधवार और शनिवार को सुबह 835 बजे चलकर रात 930 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह मंगलवार गुरुवार और रविवार को सुबह 1000 बजे रवाना होकर रात 1130 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह अलीगढ़ कानपुर प्रयागराज सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

    Hero Image
    दिवाली से पहले मिला विशेष वंदे भारत, दिल्ली से पटना तक…

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत त्योहार विशेष ट्रेन शुरू करने के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन संख्या 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक संचालित होगी। यह विशेष ट्रेन नई दिल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और रात 9: 30 बजे पटना पहुंचेगी। 

    पटना से यह ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में कुल 16-16 फेरे लगाए जाएंगे, जिससे त्योहारों के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध हों। 

    4600 रुपये तक रहेगा किराया

    16 कोचों वाली इस वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार का किराया लगभग 2500 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 4600 रुपये होगा। यह ट्रेन अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। 

    उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए यह विशेष ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन दीवाली, छठ पूजा और अन्य त्योहारों के दौरान दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी राहत होगी।