पति ने 4 दिन पूर्व की थी आत्महत्या, डिप्रेशन में आज पत्नी ने भी दे दी जान, घर में फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस कर रही जांच
प्रयागराज में एक दुखद घटना में, एक पत्नी ने अपने पति की आत्महत्या के चार दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका, अमीषा गुप्ता, पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से दंपति के एकमात्र बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है, और पूरे परिवार में शोक की लहर है।

प्रयागराज के होलागढ़ में पिछले दिनों पति के आत्महत्या के बाद डिप्रेशन में आत्महत्या करने वाली अमीषा की फाइल फोटो। जागरण।
संसू, जागरण, दहियावां (प्रयागराज)। पति के आत्महत्या किए जाने के बाद पांचवें दिन बाद पत्नी ने भी घर के अंदर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को उतार कर कब्जे में लिया।
बेटे के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
माता-पिता की मौत के बाद उनके एकलौते पुत्र के सिर से उनका साया उठ गया। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतका ग्राम प्रधान की भयाहू लगती थी।पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
अमीषा के पति भी फंदे पर झूला था
होलागढ़ थाना क्षेत्र के तालुके सहावपुर गांव निवासी गल्ला कारोबारी एवं वर्तमान प्रधान छेदी लाल गुप्ता की भयाहू 28 वर्षीय अमीषा गुप्ता का शव शुक्रवार को शव फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि मृतका के पति राजेश कुमार गुप्ता चार दिन पूर्व फंदे पर लटकता मिला था।
पति की मौत से गुमसुम थी
बताया जाता है कि पति की मौत के बाद अमीषा गुमसुम रहती थी। आज शुक्रवार को उसने भी फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घर में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं होलागढ़ थाना प्रभारी
होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र का कहना है कि काफी प्रयास के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पति ने बीते सोमवार को फांसी फंदे दो मंजिला पर लटक कर किया था। पति की मौत के डिप्रेशन में पत्नी अमीषा गुप्ता ने आज फंदे से लटक कर जान दी। पुलिस कई पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।