रायबरेली से दिल्ली जाना हुआ आसान, परिवहन निगम ने 25 नई बसों का किया संचालन
दिल्ली मार्ग पर 25 बसों के चलने से यात्रियों को काफी आराम मिला है। यात्रियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा और वे आराम से अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, जिससे टिकट बुकिंग और सीट मिलने में आसानी होगी। विभाग का उद्देश्य है कि सभी यात्री आराम से और सुरक्षित यात्रा कर सकें।
-1761621435147.webp)
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दीपावली के बाद यात्रियों की वापसी व छठ पर्व के चलते सोमवार को रायबरेली डिपो से अधिक बसें संचालित की गई। सामान्य दिनों में दिल्ली रूट पर जहां परिवहन निगम की आठ बसें नियमित रूप से संचालित होती हैं, वहीं सोमवार को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुल 25 बसों का संचालन किया गया।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त बसें लगाई गईं, ताकि किसी को असुविधा न हो। जिसको लेकर सुबह से लेकर देर शाम तक बस अड्डे पर चहल-पहल बनी रही।
आवश्यकता पड़ने पर 30 अक्टूबर तक भी अतिरिक्त बसों का संचालन जारी रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी का कहना है कि सोमवार से 25 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।