Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2.61 लाख से अधिक किसान PM सम्मान निधि से हो जाएंगे वंचित, इस गलती से अटक सकता है पैसा

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 11:10 AM (IST)

    किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बन रही है, लेकिन आधार और खतौनी में नाम अलग होने से ढाई लाख से ज्यादा किसान परेशान हैं। कर्मचारी घर-घर जाकर रजिस्ट्री बना रहे हैं, पर तकनीकी खामियों के कारण दिक्कतें आ रही हैं। 15 नवंबर तक रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। किसानों को योजनाओं को लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा रही है। अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी।

    तमाम प्रयासों के बाद भी अभी तक ढाई लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है। इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने को कर्मचारियों की टीमें घर-घर पहुंचने लगी हैं। 15 नवंबर तक सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊंचाहार के भवानीदीनपुर में शिविर लगाया गया। शिविर में कई किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाने पहुंचे। होरीलाल पुत्र रजऊ ने कागजात दिए, उनके आधार में तो यही नाम है, लेकिन खतौनी में पिता का नाम रमऊ दर्ज है, इसी तरह उनके भाई रामप्रसाद की खतौनी और आधार में पिता के नाम में अंतर आ रहा है।

    इसी तरह किसान दृगपाल का नाम खतौनी में दृजपाल लिखा है, महिला सुनीता देवी के आधार में पति का नाम और खतौनी में पिता का नाम दर्ज है, इससे पोर्टल पर आधार व खतौनी का नाम मैच न होने के कारण इनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। यह तो बस कुछ उदाहरण हैं, ऐसे तमाम किसान हैं जो फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए परेशान हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है। इन खामियों के आगे अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे हैं।

    16 नवंबर तक चलेगा शिविर

    फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 600 कर्मचारियों की टीमें लगाई गई हैं। इनमें लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी व पंचायत सहायक शामिल हैं। अभी कर्मचारियों को सात नवंबर तक का लक्ष्य दिया गया है, उसके बाद समीक्षा की जाएगी, जिन ब्लाकों में किसानों की संख्या अधिक होगी, वहां अधिक फोकस किया जाएगा।

    तहसील किसान सम्मान निधि के लाभार्थी फार्मर रजिस्ट्री प्रतिशत
    डलमऊ 62,253 35,659 57.28
    लालगंज 1,01,341 52,067 51.38
    महराजगंज 93,825 51,150 54.52
    रायबरेली 1,29,991 59,895 46.08
    सलोन 89,745 45,483 50.68
    ऊंचाहार 66,009 37,149 56.28

     

    • 5,43,164- पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी
    • 2,81,403- किसानों की बन चुकी फार्मर रजिस्ट्री
    • 2,61,761- किसानों की नहीं बनी फार्मर रजिस्ट्री
    • 51.81 प्रतिशत- कुल बनी फार्मर रजिस्ट्री

    फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए 16 अक्टूबर से अभियान शुरू किया गया है, जो 15 नवंबर तक चलेगा। किसानों को बुलाकर उनकी फार्मर रजिस्ट्री बनवाई जा रही है।
    विनोद कुमार, उप कृषि निदेशक