Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather: यूपी के इस ज‍िले में दो द‍िन तक बार‍िश के आसार, फसल को किसान हुए परेशान

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 07:58 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि बारिश से फसलों को नुकसान होने का डर है। किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए उपाय करने की सलाह दी गई है। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए यह मुश्किल समय है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। बिगड़े मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तीन दिनों से बादलों के छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी हुई। अब मौसम वैज्ञानिक चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक ने कल से दो दिनों तक 20 मिली तक बारिश होने के आसार जताए हैं। बारिश हुई तो किसानों को काफी नुकसान पहुंचेगा। इसके साथ ही सुबह शाम के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    इस बार धान रोपाई के दौरान अच्छी और समय से बारिश होने के कारण फसल काफी अच्छी रही। इसका रकबा भी इस बार डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक रहा, जो बीते वर्षों में एक लाख हेक्टेयर तक रहता था। सितंबर में हुई तेज बारिश से कई किसानों की फसलें गिर गई थी और काफी नुकसान पहुंचा था।


    600 किसानों ने कृषि विभाग में फसलों के नुकसान होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फसल तैयार होने पर कई किसानों ने तो फसल की कटाई करा ली, लेकिन अभी भी तमाम किसानों की फसलें खेतों में खड़ी है। इसी बीच दीपावली के बाद मौसम में बदलाव शुरू हो गया। तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हैं।

    सोमवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसानों ने फसल काटना बंद करके जो पहले काट चुके, उसे समेटना शुरू कर दिया। मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार से दो दिन तक बारिश होने के आसार जताए हैं। किसानों को चिंता सता रही कि बारिश हुई तो खेत में कटी पड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। किसान शिवकुमार, राम प्रकाश, देवतादीन, महेंद्र पाल, मायादीन ने बताया कि मशीन से धान की कटाई कराने पर उसमें नमी रहती है। उसे सुखाया जाता है।

    मौसम खराब होने से धान सूख नहीं पाएगा, इसलिए कटाई रोक दी। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि दो नवंबर तक मौसम में बदलाव रहेगा। बुधवार को बारिश के आसार तो नहीं है, लेकिन गुरुवार व शुक्रवार को करीब 20 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। जो किसान धान की फसल काट चुके हैं वह सुरक्षित स्थान पर रख लें।